औरैया 15 अप्रैल *एनटीपीसी दिबियापुर में अग्निशमन सप्ताह का हुआ शुभारंभ*
*दिबियापुर,औरैया।* केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनटीपीसी दिबियापुर में अग्निशमन सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय बालयान, एजीएम (ओ & एम) एनटीपीसी रहे। उन्होने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की संयत्र में भूमिका, एवम कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के शुरूवात में शहीद स्मारक पर अग्नि दुर्घटनाओं में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी एवं 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इस वर्ष के थीम “अग्नि सुरक्षा सीखें, उत्पादकता बढ़ाए” पर आधारित बैनर का विमोचन किया गया। पूरे सप्ताह चलने वाले कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन क्लास का आयोजन किया जाएगा। समापन 20 अप्रैल को 5 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा । इस अवसर पर उप कमान्डेंट पीआर राय, निरीक्षक अग्नि ऋषिपाल वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक ऋषिपाल वर्मा द्वारा किया गया।

More Stories
लखीमपुर खीरी25अगस्त2026*लखीमपुर खीरी बुलेटिन
लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली25अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*