औरैया12अप्रैल*विधान परिषद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर जश्न*
*प्रांशु दत्त द्विवेदी के भारी मतों से विजई होने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर*
*ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता रामप्रकाश शर्मा औरैया।*
*औरैया।* भारतीय जनता पार्टी की ओर से औरैया इटावा फर्रुखाबाद कन्नौज औरैया स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से सदस्य विधान परिषद के लिए द्विवेदी को घोषित किया गया था। चुनाव 9 अप्रैल को हो गया था। जिनके आज मंगलवार 12 अप्रैल 2022 मतगणना में प्रांशु दत्त द्विवेदी को भारी मतों से विजयी घोषित किया गयि। प्रांशु द्विवेदी को भारी मतों से विधान परिषद सदस्य के रूप में विजयश्री मिलने पर औरैया व फफूंद के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं ने भारी खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही जश्न का माहौल है। तथा कहा है जिले के ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों एवं नगर पंचायत सभासदों आदि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति जबरदस्त आस्था प्रकट की। पता है कि आगे आने वाले चुनाव में भी इसी प्रकार से ग्राम प्रधान व बीडीसी व सभासद सहयोग देते रहेंगे, और सरकार द्वारा सभी योजनाओं को आम नागरिकों पहुंचाने का कार्य करेंगे। खुशी जाहिर करने वालों में भारतीय जनता पार्टी की सदर विधायक गुड़िया कठेरिया , जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, मुरादगंज के मंडल उपाध्यक्ष अंकित रंजन त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कद्दावर नेता प्रेम कुमार गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के मंडल फफूंद के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुधांशु शेखर अग्निहोत्री , हिंदू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बालकिशन मिश्रा, समाजसेवी कुंवर मानवेंद्र सिंह पोरवाल, भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जीत कुमारी दुबे, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मिथिलेश राजपूत, जिला मंत्री कंचन श्रीवास्तव, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आलोक दिवाकर व पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी अनिल राजपूत का नाम है। सभासद प्रमोद नारायण तिवारी, सभासद प्रबल शर्मा, सभासद गीता कुशवाहा, सभासद अनिल कुमार बाल्मिक, सभासद नंदलाल, सभासद राजेश त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल संयोजक प्रदीप पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णुदत्त शुक्ला, विधायक पति मुकेश कठेरिया, विधायक पुत्र आर्यन कठेरिया, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष धीरज शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के मंडल फफूंद के मीडिया प्रभारी पत्रकार गोपाल कृष्ण मिश्रा, केशमपुर पसईपुर के सेक्टर अध्यक्ष विशाल रंजन त्रिपाठी, सभासद शिव कुमार राजपूत व सुरेश चंद्र अवस्थी आदि लोगों ने भारी मतों से विजय श्री मिलने पर अपनी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

More Stories
उत्तर प्रदेश 14 जनवरी 26 * कुलश्रेष्ठ ने मकर संक्रांति की छुट्टी रद्द कर दी. .
उत्तर प्रदेश 14 जनवरी 26 * त्यौहार एक , नाम अनेक, अलग-अलग राज्यों में किस नाम से मनाई जाती है मकर संक्रांति?..
नई दिल्ली 14 जनवरी 26 * भारतीय खाद्य निगम (FCI) // स्थापना दिवस। ..