कानपुर11अप्रैल*पनकी क्षेत्र में रामनवमी के उपलक्ष में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया-
पनकी गंगागंज में रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया यह शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा आयोजित की गई। शोभायात्रा में श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण, श्री शिव परिवार, भारत माता एवं सुखदेव, राजगुरु, भगत सिंह, की सुंदर झांकियों का स्वरूप देखने को मिला। सभी सुंदर झांकियां गंगागंज में स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के माध्यम से प्रस्तुत की गई। शोभा यात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं एवं लोगों ने फूलमाला से भगवान स्वरूप बच्चों का स्वागत किया। सभी बच्चों ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया एवं सभी ने विद्यालय द्वारा किए गए इस योगदान के लिए धन्यवाद दिया । शोभा यात्रा के आयोजक बजरंग दल के जिला संयोजक नरेश तोमर ने विद्यालय परिवार को शोभायात्रा में सुंदर झांकियां प्रस्तुत करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया । शोभा यात्रा में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक भानु प्रताप, अनिल कुमार, गोपाल गुप्ता, राजेंद्र कुमार, राज कुमार दुबे, आशीष सिंह चंदेल, शिवम कुशवाहा, गोलू, प्रभात पाल, मनीष पाल एवं भारी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं जनमानस उपस्थित रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*