राजगढ़09अप्रैल*राजगढ़ मंडी विरान खुलेआम हो रही है टैक्स चोरी, प्रशासन मौन।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार* राजगढ़ मुख्यालय मैं स्थित खुजनेर रोड पर बनी मंडी जोकि विरान नजर आ रही है। उसका मुख्य कारण, मंडी प्रांगण के बाहर शासन प्रशासन का लाखों करोड़ों टैक्स चोरी खेल खेला जा रहा है। मंडी प्रांगण में अनाज ना तुल कर बाहर स्थित जैसे पुराना बस स्टैंड, ब्यावरा नाका, पुलिस लाइन रोड इन जगहों पर छोटे तोल कांटे व्यापारियों द्वारा किसानों का माल तोला जा रहा है यहां हम नहीं कह रहे हैं यहां खुद ब खुद तस्वीर और वीडियो बयां कर रहे हैं की किस प्रकार शासन प्रशासन का लाखों करोड़ों का टैक्स चोरी हो रहा है और प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है, इस से मंडी प्रांगण में स्थित व्यापारियों और सरकार को दोनों को भारी नुकसान हो रहा है, अगर प्रशासन ने कोई उचित कदम नहीं उठाया तो सरकार को लाखों करोड़ों की टैक्स चोरी का हर्जाना भुगतना पड़ेगा, उसके कठोर नियम और भारतीय रहे छोटे व्यापारी छोटे तोल कांटों पर दंडनीय कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की सरकार मंडियों को नुकसान से बचाने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है मगर मंडियां खुद की नजर अंदाज़ के चलते और छोटे तोल कांटे व्यापारियों की लापरवाही एवं भारी नुकसान से जूझ रही है जानकारी के मुताबिक सरकार पर मंडियों का करीब 430 करोड़ रुपए बताया है जिसका एक छोटा सा उदाहरण राजगढ़ मंडी में देखने को मिल रहा है। अब देखना है कि प्रशासन का अगला कदम क्या होता है क्या सरकार की टैक्स चोरी को छोटे तोल कांटे व्यापारियों द्वारा बचाया जा सकता है या फिर यहां टैक्स चोरी का खेल निरंतर जारी रहेगा।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*