औरैया 08 अप्रैल *एमएलसी चुनाव के लिए 9 अप्रैल कल होगी वोटिंग*
*राधावल्लभ इंटर कालेज में फफूँद, दिबियापुर व भाग्यनगर क्षेत्र की वोटिंग*
*पहुँची मतदान पार्टी, सुरक्षा व्यवस्था सख्त*
*फफूँद,औरैया।* इटावा फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन विधान परिषद चुनाव के लिए फफूँद स्थित राधा वल्लभ इंटर कालेज में मतदान के लिए पोलिंग पार्टी पहुंची।अर्धसैनिक बल व पुलिस बल के साये में शनिवार 8 बजे से मतदान शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। मतदेय स्थल 33 राधा वल्लभ इंटर कालेज में शनिवार को नगर पंचायत फफूँद, नगर पंचायत दिबियापुर व भाग्यनगर ब्लाक के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य वोटिंग करेंगे। फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 में भाजपा, सपा व एक निर्दलीय मिलाकर कुल तीन प्रत्याशियों के लिए वरीयता क्रम पर वोटिंग होगी।शुक्रवार को पीठासीन अधिकारी समेत चार सदस्यी मतदान पार्टी ने पहुंचकर मतदान के लिए सारी तैयारी की।इस दौरान भाग्यनगर बीडीओ विश्वनाथ पाल ने भी मतदान केंद्र में पहुंचकर सुविधाओं का जायजा लिया।

More Stories
बांदा 29 जून 26*खबर बांदा से है, जहां जिला जज, डीएम और एसपी ने मंडल कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया।*
मथुरा 29 जून 26* क्षेत्राधिकारी रिफायनरी पुलिस बल के साथ कदम्ब बिहार क्षेत्र में पैदल गश्त:-*
मथुरा 29 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*