औरैया07अप्रैल*संदिग्ध हालात में एमबीए के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत*
*घर से लखनऊ जाने की बात कह कर निकला था युवक*
*औरैया।* दिबियापुर के फफूंद स्टेशन पर एमबीए के छात्र की संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसका बेटा लखनऊ जाने के लिए निकला था ,जिसका रिजर्वेशन भी कराया था। जबकि स्टेशन पर जिस समय घटना हुई उस समय लखनऊ के लिए सभी ट्रेन जा चुकी होती हैं। ऐसे में घटना संदिग्ध बनी हुई है। मृतक इकलौता बेटा था। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मूल रूप से अजीतमल के लक्ष्मणपुर निवासी निर्मल यादव दिबियापुर में कैनाल रॉड पर रह रहे है। निर्मल यादव का 18 वर्षीय इकलौता पुत्र गगन लखनऊ से एमबीए कर रहा है। परिजन बताते हैं कि गगन ने लखनऊ जाने के लिए रिजर्वेशन किया था और रात में वह लोग उसे स्टेशन छोड़ आए थे। रात करीब दो बजे आरपीएफ को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के चालक ने मेमो दिया कि कोई युवक ट्रेन से कट गया है। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। मृतक के पास से आधार कार्ड और बैग मिला। जिससे उसकी पहचान हुई। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। कुछ लोग आत्महत्या करने की भी आशंका जता रहे हैं। आरपीएफ के अनुसार जिस समय घटना हुई उस समय लखनऊ की सभी ट्रेन जा चुकी थी। लखनऊ जाने के लिए आया था तो फिर ट्रेन क्यों मिस कर दी। वहीं परिजन कुछ भी बता नहीं पा रहे है। आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*