औरैया07अप्रैल*क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ किया भ्रमण*
*नवरात्र व रमजान के दृष्टिगत किया पैदल गस्त*
*औरैया।* पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन नवरात्र एवं रमजान त्यौहारो को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए थाना अयाना पुलिस ने अर्द्धसैनिक पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया, तथा लोगों से संवाद कर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया। उधर दिबियापुर नगर में क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्रनाथ यादव व थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्रा द्वारा भारी पुलिस बल व अर्धसैनिक बल के साथ थाना दिबियापुर क्षेत्र के मुख्य स्थानों पेट्रोल पंप तिराहा, भगवतीगंज, रेलवे स्टेशन, फफूंद चौराहा, फफूंद रोड व दिबियापुर नहर एवं भीड़-भाड़ क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया गया तथा लोगों से संवाद कर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया तथा संदिग्ध चार पहिया, दो पहिया वाहनो/व्यक्तियों की चेंकिंग की गयी एवं अनावश्यक रूप से किये गये अतिक्रमण को हटवाया गया व सम्बन्धित को विधिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। गश्त के दौरान थानाप्रभारी अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहें।
More Stories
सहारनपुर26 अक्टूबर 26*थाना मंडी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, एसी के पाइप और अन्य सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर26अक्टूबर26*मुजफ्फरनगर के विश्व विख्यात वर्धमान हॉस्पिटल में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जीते चैंपियन के खिताब,,
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;