राजगढ़04अप्रैल*गेहूं की खरीदी प्रारंभ हो चुकी है किसानों का रखें विशेष ध्यान कलेक्टर हर्ष* *दीक्षित।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार* राजगढ़ जिले में शासन के निर्देशानुसार गेहूं की खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए छाया, पानी और बैठने की समुचित व्यवस्थाएं रहे। इसके साथ ही निर्धारित गुणवत्ता की गेहूं उपज समर्थन मूल्य में क्रय करने छन्ने आदि की व्यवस्थाएं भी खरीदी केन्द्रों में रहें। इस उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण करें। उन्होंने यह निर्देश आज आयोजित समय सीमा बैठक में दिए।
इसके साथ ही उन्होंने गेहूं के किसान, उसका रकबा और उपज का सत्यापन कराने, गोदामों में पूर्व से रखे हुए गेहूं की मात्रा, किसका है आदि की जानकारी भी संकलित करने ताकि किसी प्रकार का धोखा धड़ी नही हो, पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने जिले में गिरते भू-जल स्तर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम में कम से कम 2-2 वाटर रिचार्ज की संरचनाएं निर्मित हों। साथ ही तालाबों, बहते हुए नालों के समीप तथा ऐसे बोरवेल जो स्त्रोत सूखने की वजह से बंद हो गए उनका भी भू-जल पुर्नभरण के लिए संरचना के रूप में उपयोग किया जाए। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में भी भू-जल स्तर में वृद्धि के संरचनाएं निर्मित कराएं जाने भी उन्होंने निर्देशित किया।
इस मौके पर उन्होंने जलाभिषेक कार्यक्रम अंतर्गत आवश्यक प्रशासकीय एवं तकनीकि स्वीकृतियां जारी करने, नीति आयोग के 84 तलाबो एवं जिले में एक हेक्टेयर से अधिक के 100 तलाबो के निर्माण के लिए स्थल चयन गूगलशीट में लोकेशन इंद्राज कराने के निर्देश भी सर्व संबंधितों को दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रीति यादव, अपर कलेक्टर कमलचन्द्र नागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रमुख मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 16 अक्टूबर 26 विजय वर्मा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर 26 राजपाल सैनी की सपा में वापसी, भाजपा छोड़ फिर बदली राजनीतिक राह,,
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*