खेरवाड़ा03अप्रैल* कस्बे में पीने के पानी के स्रोत विकसित करे- डाक्टर परमार
खेरवाड़ा,3 अप्रैल । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि खेरवाड़ा कस्बे मे पीने के पानी का संकट को दूर करने के लिए वर्तमान में पानी के स्रोत है उन्हें विकसित करें ।
डाक्टर परमार आज खेरवाड़ा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता वीपी जैन उदयपुर, अधिशाषी अभियंता दिनेश सिंह के साथ बैठकर उन्हें निर्देश दिए ।
अधीक्षण अभियंता वीपी जैन ने वही से उनके जयपुर उच्च अधिकारियों से खेरवाड़ा में टेंकरों से पानी की सप्लाई करने की स्वीकृति की मांग की ,इसकी स्वीकृति आते ही खेरवाड़ा में टेंकरों से पानी उपलब्ध करवाया जायेगा । वर्तमान में गोदावरी कुएं से तथा नया जो ट्युब वेल खोदा है उससे पानी उपलब्ध करवाया जायेगा ।
डाक्टर परमार ने खेरवाडा कस्बे में पीने के पानी का स्थाई समाधान करने के लिए दो नदी बांध तथा सुकड़ी नदी पर बांध बान्ध कर पानी खेरवाड़ा कस्बे लाया जा सकता है । इसका प्रस्ताव बनाकर जिला कलक्टर उदयपुर को भिजवाने के भी निर्देश दिए ।इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहायक अभियंता खेरवाड़ा चन्द्र प्रकाश सीसोदिया। भी उपस्थित थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*