पंजाब02अप्रैल*200 नशीली गोलियों सहित 1 काबू
अबोहर, 2 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी रमेश कुमार, एएसआई गुरनाम सिंह, एएसआई अमरीक सिंह अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त बाईपास जा रहे थे कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उससे 200 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान अजय कुमार उर्फ दीपू पुत्र विजय कुमार वासी इंदिरा नगरी कल्याण भूमि रोड अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा सकता है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखीमपुर खीरी 22 अप्रैल 26*लखीमपुर नगर में महिलाओं और युवतियों ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया,
लखनऊ 22 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 22 अप्रैल 26*लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों ने किया जोरदार प्रदर्शन।