जोधपुर02अप्रैल*पूर्व पार्षद लक्ष्मण जी के शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुँचे मुख्यमंत्री
आज दिनांक 02 अप्रैल 2022 को भूतपूर्व पार्षद श्री लक्ष्मण जी नायक की पत्नी श्रीमती विलाश देवी के एक माह पूर्व निधन हो जाने पर लक्ष्मण जी नायक को सांत्वना स्वरूप इनकी दिवंगत पत्नी को श्रद्धांजलि स्वरूप पुष्पाजंली अर्पित करने हेतु राजस्थान के जननायक परम आदरणीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इनके निवास सिविल एयरपोर्ट रोङ पाबुपूरा जोधपुर में दोपहर पधारकर लक्ष्मण जी नायक को धीरज बन्धाया।धन्य ऐसे जननायक का जो पार्टी के छोटे से छोटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दुःख-तकलीफ मे अपना अमूल्य समय निकालकर आते हैं।मुख्यमंत्री के साथ मे श्रीमती कुन्ती परिहार महापौर नगर निगम जोधपुर, श्री राजेन्द्र जी सोलंकी अध्यक्ष राज्य पशुधन विकास बोर्ड, शहर विधायक मनीषा पंवार तथा अनेक कांग्रेस पार्षद एवं कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही ।इस मौके पर आदरणीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पाबुपूरा में पधारने पर श्रीमती किरण कुमारी नायक कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी वार्ड नं-70(दक्षिण),नोमिनेट पार्षद श्री भंवरलाल हटवाल, श्री विनयकुमार आर्य विधायक प्रति निधि वार्ड नं-70(दक्षिण)सहित अनेक पाबुपूरा वासियों ने आभार व्यक्त किया ।

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*