औरैया 02 अप्रैल *दिबियापुर में नए थानाध्यक्ष ने संभाला चार्ज लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा*
*औरैया।* दिबियापुर थाना में तबादले पर आए नवागंतुक थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा है, कि लोगों की सुरक्षा उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में होगी, और यदि जन सहयोग मिला तो अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने के साथ अपराधी जेल की सलाखों में पहुंच जाएगें। नवागंतुक थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में न होगा सट्टा न चलेगा कट्टा और न खिचेगा दुपट्टा। उन्होंने कहा कि सभी अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं, कि किसी भी कीमत पर उनके संबंधित क्षेत्रों में अपराध नहीं होने चाहिए , इसके लिए पुलिसकर्मी अपराधियों अराजक तत्वों पर अपनी पैनी नजर रखें , साथ ही चेकिंग व गस्त भी बढ़ाएं। थानाध्यक्ष ने आम गणमान्य लोगों से भी अपील की है , कि वह अपराध व अपराधियों के संबंध में पुलिस को गोपनीय तौर से सूचनाएं दें। सूचना देने वालों के नाम भी गोपनीय रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि , पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देशित किया गया है , कि वह फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्या सुनकर तत्काल यथासंभव उसका निराकरण करने का प्रयास करें।
More Stories
सहारनपुर26 अक्टूबर 26*थाना मंडी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, एसी के पाइप और अन्य सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर26अक्टूबर26*मुजफ्फरनगर के विश्व विख्यात वर्धमान हॉस्पिटल में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जीते चैंपियन के खिताब,,
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;