जौनपुर02अप्रैल*लूट व गैंगस्टर एक्ट का आरोपी शातिर अपराधी गिरफ्तार
जौनपुर। जलालपुर पुलिस ने गुरुवार की रात मुठभेड़ के दौरान लूट व गैंगस्टर एक्ट के आरोपित अंतरजनपदीय शातिर अपराधी को धर दबोचा। गाजीपुर निवासी आरोपित के पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक व एक किलो गांजा बरामद हुआ। सीओ शुभम तोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह सहयोगियों के साथ संदिग्ध व वांछित अपराधियों की तलाश में निकले थे। पुलिस टीम मझगवां कला-खुटहना नहर मार्ग पर मौजूद थी। इसी दौरान थानागद्दी की तरफ से तेज रफ्तार संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा। रुकने का संकेत देने पर और तेजी से भागने लगा। पीछा किए जाने पर उसने तमंचे से पुलिस टीम पर गोली चलाई, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद वह बाइक छोड़कर झोला लेकर पैदल भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस के अलावा झोले से एक किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपित राज सिंह उर्फ गोलू निवासी गदाईपुर थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर ने कुबूल किया कि बरामद बाइक उसने वाराणसी से चोरी की थी। छानबीन में वह हत्या के प्रयास, लूट व गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित निकला।
More Stories
कौशाम्बी26 अक्टूबर 26*एसपी के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान, चौराहों पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की हुई जांच*
अयोध्या 26 अक्टूबर 26*कारगिल में देश के लिए लड़े,अब अपने ही घर को बचाने की जंग
नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*