कौशाम्बी01अप्रैल*डीएम ने की पीएम स्वनिधि योजना की बैठक*
*डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए पीओ डूंडा एवं सभी ईओ को लम्बित ऋण आवेदनों को 2 दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिये।*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी पीओ डूडा व समस्त ईओ एवं बैंको के साथ समीक्षा बैठक की गयी बैठक में जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत प्राप्त ऋण आवेदनों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवेदन लम्बित पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए पीओ डूंडा एवं सभी ईओ को लम्बित ऋण आवेदनों को निस्तारित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बैंको से कहा कि सभी आवेदनों को आगामी 02 दिन के अन्दर निस्तारित कर दिया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी आवेदन लम्बित न होने पाये एवं पोर्टल पर भी अपडेट कर दिया जाय जनपद मे पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत अब तक कुल-3333 ऋण आवेदकों को लाभान्वित किया जा चुका है
More Stories
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;
मुजफ्फरनगर 26 अक्टूबर 26* मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने 10वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम
कानपुर नगर 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ