कौशाम्बी01अप्रैल*शिक्षक से ठगी का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस*
*चुनाव कार्यालय का कर्मी बन कर ठग ने 35 हजार रुपए बैंक खाते से उड़ाए*
*कौशांबी* ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य तेजी से सक्रिय हैं एक दो मामले का खुलासा कर पुलिस अधिकारी वाहवाही लूट लेते हैं जबकि दर्जनों लोग ठगी के शिकार खुलासे के लिए पुलिस कार्यालय का चक्कर लगाते रह जाते हैं मंझनपुर विकासखंड क्षेत्र के सैदनपुर में तैनात शिक्षक शिव सेवक को विधानसभा चुनाव के बीएलओ ड्यूटी पर लगाया गया था ड्यूटी के दौरान उनसे बीएलओ एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह निर्वाचन कार्यालय से बोल रहा है चुनाव का समय होने के चलते शिक्षक ने उसका भरोसा किया और एप डाउनलोड कर दिया ऐप डाउनलोड करते ही उनके खाते से 35 हजार रुपए से अधिक की रकम बैंक खाते से गायब हो गयी जब उन्हें बैंक खाते से रकम गायब की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर 35 हजार से अधिक की रकम निकालने की जानकारी होते ही शिक्षक ने पुलिस का दरवाजा खटखटाना शुरू किया मामला धीरे-धीरे 2 महीने से अधिक बीत गए है लेकिन शिक्षक के साथ हुई ठगी का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है ठगी के खुलासे के मामले में साइबर क्राइम ब्रांच के जिम्मेदारों ने भी शिक्षक से निराशाजनक बात की है जिससे शिक्षक परेशान हैं

More Stories
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
रोहतास9जून26*RPF डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई* *29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*