रायबरेली 31 मार्च *कांग्रेसी नेताओं ने विधानसभा स्तरीय विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और केंद्र सरकार तथा महंगाई के विरोध में जमकर की नारेबाजी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस के नेताओं ने पेट्रोल और डीजल तथा रसोई गैस आदि की कीमतों में की गई वृद्धि तथा महंगाई के लगातार बढ़ते जाने के मामले को लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा स्तरीय विरोध प्रदर्शन करते हुए एक जुलूस निकाला और केंद्र सरकार तथा महंगाई के विरोध में नारेबाजी भी की।
आपको बता दें कि, कांग्रेस कार्यालय पर पहले एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता महराजगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने किया। बैठक में बोलते हुए विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि, जिस तरह से उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पेट्रोल और डीजल तथा रसोई गैस जैसी चीजों के कीमतों में वृद्धि पर रोक लगा दी थी। लेकिन जैसे ही चुनाव संपन्न हो गए सरकार ने वही जन विरोधी रवैया अख्तियार करते हुए कीमते बढ़ाना शुरू कर दिया है। जिससे आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के आवाहन पर अब पूरे जिले में कांग्रेसी धरना प्रदर्शन करके सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।
इसी क्रम में जिला सचिव कृपा शंकर शर्मा ने कहा कि, सरकार का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। अगर बढ़ती हुई कीमतों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो कांग्रेसी कार्यकर्ता देशव्यापी धरना प्रदर्शन को विवश होंगे।
इसी क्रम में कांग्रेसी नेताओं कृपाशंकर शुक्ला, गिरिजेश श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष शिवगढ़ गौरव मिश्रा, भरत मिश्रा, प्रिंसू वैस्य, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
इसके उपरांत ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेसियों का दल जुलूस की शक्ल में बढ़ती महंगाई और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महराजगंज मुख्य तिराहे की ओर निकला। इस अवसर पर जिला सचिव अभय सिंह, सच्चिदानंद त्रिपाठी, विवेकानंद चौरसिया, राम शंकर शुक्ला, दिनेश मिश्रा, राहुल सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेश कुमार, बृजेंद्र, अनिल शुक्ला, रविशंकर सिंह, हनुमान जयसवाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: