[3/26, 20:44] +91 99191 96696: *सड़क हादसे में बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम के पुत्र*
*कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्या का जालौन जनपद के कालपी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया है डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे सड़क हादसे में बाल-बाल बचे है वह मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे उक्त जानकारी डिप्टी सीएम के मीडिया प्रभारी भोले शंकर ने दी है
[3/26, 20:44] +91 99191 96696: *छात्र को मारपीट कर छीन लिया मोबाइल*
*कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खोरा मोड पुलिया के पास छात्र अक्षय कुमार पुत्र घनश्याम निवासी मडुकी को मारपीट कर उसका एंड्राइड मोबाइल आरोपियों ने छीन लिया है छात्र के भाई का आरोप है कि आरोपियों ने साइकिल भी तोड़ दी है 25 मार्च की शाम छात्र कंप्यूटर से मडुकी घर जा रहा था खोरा मोड़ पुलिया के पास घटना को अंजाम दिया गया है बताया जाता है कि वारदात को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए हैं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है
[3/26, 20:44] +91 99191 96696:
*कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में टीवीएस बाइक की बाबा एजेंसी की गोदाम मेहता कॉलेज के सामने है बाबा टीवीएस बाइक की गोदाम से 8 मार्च को दरवाजा तोड़कर गोदाम से दो मोटरसाइकिल ई-रिक्शा की 4 बैटरी चार्जर मोटर कंट्रोलर के साथ लोहे का फरमा सहित तमाम अन्य सामान चोर उठा ले गए थे एजेंसी मालिक अमित केसरवानी का कहना है कि लगभग 5 लाख रुपए कीमत का सामान चोर उठा ले गए हैं मामले में पहले पुलिस ने मुकदमा ही नहीं दर्ज किया काफी प्रयास के बाद पुलिस ने घटना का मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन घटना को 18 दिन बीत जाने के बाद भी चोरी की घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है
[3/26, 20:44] +91 99191 96696: *डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को दिया शुभकामना*
*कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में केशव प्रसाद मौर्य को दोबारा डिप्टी सीएम बनाए जाने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा कार्यकर्ताओं के कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे ट्विटर के माध्यम से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जानकारी दी कि भाजपा के लाखों लाख देवतुल्य कार्यकर्ताओं को शुभकामनाओं के साथ उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं संपूर्ण केन्द्रीय प्रदेशीय नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ मुझे पुनः सरकार में ज़िम्मेदारी दी है,मैं पूर्ण रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता की सेवा में समर्पित रहूंगा
[3/26, 20:44] +91 99191 96696: *केशव के पुनः उप मुख्यमंत्री बनने पर खुशी का इजहार*
*कौशाम्बी* केशव प्रसाद मौर्य को बीजेपी नेतृत्व द्वारा पुनः उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम बनने से पूरे कौशांबी में खुशियों का माहौल है पुनः लोगों में होली खेलने व बधाइयां का चारों तरफ शोर है सिराथू विधानसभा के रसूलपुर गिरसा बूथ अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और युवा नेता भूपेंद्र मौर्या के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा होकर डीजे के साथ रैली निकाली जिसमें एक बार फिर गुलाल लगाकर व मिष्ठान वितरण कर केशव मौर्या के उप मुख्यमंत्री बनने पर लोगों में बधाइयां दी कार्यक्रम में डॉ. अतुल कमल चंद मिश्रा ,आशीष मौर्य ,संजीव मौर्य, अभिषेक मौर्य, मान सिंह ,धीरज मौर्य, रोहित मौर्य, चंदन मौर्य पंकज ,नीरज मौर्य, कन्हाई मौर्य ,डॉ राकेश सरोज, राहुल मौर्य ,शक्ति मौर्य ,कन्हैया मौर्या, शिवम मौर्य, सतीश मौर्य ,हरीश चंद्र मौर्य ,भूखन मौर्य ,शोषित मौर्य सहित तमाम लोग कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[3/26, 20:44] +91 99191 96696: *घर के भीतर सो रही महिला की गला काटकर हत्या*
*घटनास्थल पर मिला नाजायज तमंचा चारों ओर बिखरा था खून*
*कौशाम्बी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी चम्पहा बाजार अन्तर्गत अमीना ग्राम में रात्रि के करीब एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है जिस कमरे में महिला की हत्या हुई है उसके बगल के कमरे में 4 बच्चे सो रहे थे उन्हें घटना की जानकारी सुबह मिली है खून से लथपथ लाश देखकर बच्चों ने हो-हल्ला मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी है मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटनास्थल से एक नाजायज तमंचा भी बरामद हुआ है और मृतक महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे पीछे का दरवाजा बाहर से बंद था जिससे आशंका जताई जाती है कि महिला की हत्या करने वाले पीछे के दरवाजे से भाग गए हैं और दरवाजा बाहर से बंद कर लिया है घटना की जानकारी मिलते ही महिला का पति इलाहाबाद से घटनास्थल पर पहुंचा है और मामले में पुलिस को तहरीर दी है
घटनाक्रम के मुताबिक शशि देवी पत्नी जयचंद सिंह अमीना अपने बच्चों के साथ अमीना गांव के घर मे रहती है महिला का पति जय चंद्र सिंह इलाहाबाद में रहता है बताया जाता है कि महिला और उसके पति के बीच अक्सर खटपट होती है आधी रात को महिला के फोन पर उसके पति का फोन भी आया था घर के भीतर बच्चों के साथ सो रही महिला शशि देवी का बीती रात्रि में धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई जिस कमरे में महिला की आधी रात को गला काट कर हत्या कर दी गई उसके बगल के दूसरे कमरे में चार बच्चे सो रहे थे हत्या के बाद पूरी रात बच्चों की घटना की जानकारी नहीं मिल सकी सुबह जब बच्चे उठे तो खून से लथपथ मां की लाश देखकर रोने चिल्लाने लगे बच्चों के हल्ला मचाने पर आसपास के तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से नाजायज तमंचा बरामद किया है महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जाता है कि पड़ोसी लोगों से किसी मामले को लेकर पूर्व में मामूली विवाद हुआ था जिससे पड़ोसी लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका पति ने जाहिर किया है आशंका के आधार पर कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ लिया है जिनसे पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है
मृतक महिला शशि देवी का पति जयचंद सिंह प्रयागराज में अधिवक्ता की गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था पति जयचंद सिंह का कहना है कि रात्रि को अपनी औरत शशि से बात चीत करके हालचाल लिया था तब उस समय कोई ऐसी घटना नहीं थी इसके बाद ही घटना हुई है पति जयचंद सिंह से पूछने के बाद बताया कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और बगल के ही लोग से एक हफ्ता पहले मेरे बच्चों से मामूली विवाद हुआ था लेकिन मैं यह नहीं कहता कि इन्हीं लोगों का काम है पुलिस इस मामले की छानबीन कर कार्यवाही कर रही है अब सवाल उठता है कि योगीराज में महिला अपने घर के भीतर सुरक्षित नहीं है बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है तो घर के बाहर अपराध मुक्त क्या समझा जाए कि महिला सुरक्षित है
मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर घर के अंदर गद्दा खून से लथपथ पड़ा था महिला के बगल के कमरे में सो रहे बच्चों ने कहा कि हमें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है ना शोरगुल की आवाज आई और ना ही किसी प्रकार की कोई चीख-पुकार मिली हम सोते ही रह गए सुबह जब हम उठे तो देखा कि मेरी मां के गर्दन से खून बह रहा था तब बाहर निकल कर शोरगुल मचाए तो पड़ोस के लोग टूट पड़े और थाना पश्चिम सरीरा को तत्काल अवगत कराया सूचना पाकर तत्काल मौके पर सुरक्षा बल पहुंच गया और लाश को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
*पति के मोबाइल का लोकेशन खोल सकता है राज*
*कौशाम्बी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में शशि देवी की हत्या के बाद उसके पति ने अज्ञात लोगों के नाम पुलिस को तहरीर दी है पुलिस इस हत्याकांड में संदिग्धता के आधार पर पड़ोस के लोगों को पकड़ लिया है लेकिन हत्याकांड के किसी नतीजे पर पुलिस नहीं पहुंच सकी हैं आधी रात को महिला के पति ने फोन किया था पति का मोबाइल फोन का लोकेशन हत्याकांड के खुलासे में मदद कर सकता है
[3/26, 20:51] +91 98397 86493: *डीएम ने कायाकल्प अवार्ड समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*
*मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायें जाने के डीएम ने दिये निर्देश*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित कायाकल्प अवार्ड समारोह में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं स्टॉफ नर्स सहित अन्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोगों का कार्य बहुत पूण्य का कार्य होता है उन्होंने कहा कि आप लोग अपने दायित्यों का निर्वहन करते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायें उन्होंने कहा कि आप लोगों की शासन द्वारा स्वास्थ्य से सम्बन्धित संचालित विभिन्न योजनाओं-जननी सुरक्षा मातृत्व वंदना योजना एवं संचारी रोग नियन्त्रण अभियान आदि के क्रियान्वयन में भी महती भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को अवश्य लाभान्वित किया जाय उन्होंने कहा कि आशा एवं ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा शासकीय योजनाओं की जानकारी आम-जन तक पहुॅचाने में अहम भूमिका निभायी जाती है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को उपलब्ध संसाधनों में ही बेहतर से बेहतर कार्य करने का हर सम्भव प्रयास करना चाहिये इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केसी राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दीपक सेठ उपस्थित रहे।
[3/26, 20:51] +91 98397 86493: *धनराशि जमा न करने पर ऋण गृहिता के विरूद्ध दर्ज की जाएगी आरसी*
*कौशाम्बी* जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड लखनऊ द्वारा संचालित मार्जिन मनी, टर्मलोन ऋण, शैक्षिक ऋण योजनान्तर्गत समस्त अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन) समुदाय के ऋण गृहता को सूचित किया है कि वे समस्त बकाया देय ऋण की धनराशि जमा करने हेतु खुले नेशनल बचत खाता बैंक ऑफ बड़ौदा, मंझनपुर, विकास भवन में 31 मार्च 2022 तक अवश्य जमा कराकर पेईन्ग स्लिप की छायाप्रति उनके कार्यालय में उपलब्ध करा दें। उन्होने बताया है कि 31 मार्च तक बकाया देय ऋण की धनराशि जमा न करने पर ऋण गृहिता के विरूद्ध आर0सी0 जारी कर भू-राजस्व अधिनियम के अन्तर्गत वसूली की जायेगी।
[3/26, 20:53] +91 6392 177 313: *वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* थाना कोखराज पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त ज्ञानचन्द्र पुत्र रामनरेश निवासी फकीर बक्श का पुरवा थाना कोखराज को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
[3/26, 20:53] +91 6392 177 313: *वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* थाना चरवा पुलिस बल द्वारा वारण्टी अभियुक्त बबलू सिंह पुत्र शिव प्रसाद निवासी चक बाहशाहपुर थाना चरवा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
[3/26, 21:24] +91 97921 21202: *चोरी की सोलर बैटरी के साथ तीन गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* थाना मंझनपुर पुलिस बल द्वारा अभियुक्तों अकरम पुत्र जब्बार व मो0 हाशिम पुत्र मो० चांद बाबू मो० आलम पुत्र मो० तारिक निवासीगण नयानगर प्रथम कस्बा मंझनपुर थाना मंझनपुर को 03 अदद चोरी की सोलर बैटरी को ले जाते हुये नयानगर से गिरफ्तार कर जामातलासी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 500 रुपए बरामद कर गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है
[3/26, 21:24] +91 97921 21202: *गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* थाना महेवाघाट पुलिस बल द्वारा अभियुक्त राम किंकर मिश्रा उर्फ वजीर बादशाह पुत्र राम मनोहर मिश्रा निवासी उमरावा थाना महेवाघाट को 600 ग्राम अवैध गाजा के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है
[3/26, 21:24] +91 97921 21202: *चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही*
*कौशाम्बी* जनपद मे लाकडाउन के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रूप से बाहर घूमने मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 122 वाहनों का ई चालान किया गया एवं 02 वाहनों का चालान कर 1000 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया
[3/26, 21:41] +91 6394 823 541: #8802
यूक्रेन पर रूसी हमलों के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर मिसाइल से हमले किए।
सऊदी अरब के समर्थन में उतरा अमरीका। सनकी तानाशाह किम जोंग ने जापान के समुद्र में मिसाइल गिरार्ई।
विश्वयुद्ध की आशंका। अब भारत पर असर पड़ेगा।
=========
यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर मिसाइलों से हमला शुरू कर दिया है। ऐसे हमले 25 मार्च से लगातार जारी है। इन हमलों का इसलिए महत्व है क्योंकि यमन के हूती विद्रोही शिया मुसलमानों से संबंध रखते हैं। इस संगठन की स्थापना 1990 में यमन के शासकों के विरुद्ध हुई थी। शिया मुसलमानों के समर्थन की वजह से हूती अब विद्रोहियों का बड़ा संगठन बन गया है। मिसाइल हमलों से घबराकर सऊदी अरब के शासकों ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई है। अमेरिका अब सऊदी अरब को ऐसी मिसाइल दे रहा है जो आसमान में ही विद्रोहियों की मिसाइलों को नष्ट कर देगी। यदि हूती विद्रोही अरब के तेल ठिकानों पर हमले जारी रखते हैं तो इससे भारत सहित कई देशों में पेट्रोल डीजल का संकट हो सकता है। भारत अपनी आवश्यकता का 80 प्रतिशत तेल विदेशों से आयात करता है। रूस से हम भले ही एक प्रतिशत तेल आयात करते हों, लेकिन सऊदी अरब बड़ी मात्रा तेल का आयात होता है। गंभीर बात तो यह है कि हूती विद्रोही अरब के तेल ठिकानों को तब निशाना बना रहे हैं, जब पिछले एक माह से रूस अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर सैन्य कार्यवाही कर रहा है। यूक्रेन में भी तेल डिपो को नष्ट किया गया है। रूस भले ही यूक्रेन को सरेंडर नहीं करवा पाया हो, लेकिन एक माह से सैन्य कार्यवाही में यूक्रेन को तबाह कर दिया है। इस सैन्य कार्यवाही के बाद अमेरिका सहित यूरोप के देशों ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया। यूरोप के देश अपनी आवश्यकता का 34 प्रतिशत तेल रूस से ही आयात करते है। यानी साऊदी अरब पर हमलों से पूरे विश्व में तेल संकट हो जाएगा। यदि सऊदी अरब को बचाने के लिए अमेरिका युद्ध के मैदान में कूदा तो विश्व युद्ध भड़क सकता है। इस बीच उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग ने भी मौजूदा माहौल में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। किम जोंग ने अपने देश में निर्मित रासायनिक मिसाइल का परीक्षण किया है। 25 मार्च को जारी वीडियो में इस घातक मिसाइल को जापान के समुद्र में गिरता दिखाया गया। यह मिसाइल उत्तर कोरिया से एक हजार 9 किलोमीटर का सफर तय कर जापान के समुद्र में पहुंची। रासायनिक मिसाइल के प्रक्षेपण के समय तानाशाह किम जोंग खुद उपस्थित थे। सब जानते हैं कि किम जोंग अमेरिका के जानी दुश्मन है। किम जोंग को चीन और रूस का समर्थक माना जाता है। यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्यवाही के बाद विश्व में जिस तरह महाशक्तियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है, उससे विश्वयुद्ध की आशंका हो गई है। यदि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर माहौल खराब होता है तो इसका असर भारत पर भी पड़ेगा।
पूर्व विधायकों को एक बार की ही पेंशन का निर्णय जनहित में, लेकिन पंजाब में चुनावी घोषणाओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार की मदद क्यों?
=========
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह निर्णय सही है कि पूर्व विधायकों को सिर्फ एक बार की ही पेंशन मिलेगी। पंजाब में पूर्व विधायक को प्रतिमाह 75 हजार रुपए पेंशन मिलती है। यदि कोई विधायक तीन बार जीता है तो उसे 2 लाख 25 हजार रुपए प्रतिमाह मिल रहे हैं, लेकिन सीएम मान का आदेश है कि यदि कोई चार बार का भी विधायक है तो एक बार की जीत के अनुरूप ही 75 हजार रुपए की ही पेंशन मिलेगी। मान का यह निर्णय वाकई जनहित में है। मान का यह तर्क भी सही है कि जब राजनीति में सेवा के लिए आते हैं तो फिर सरकारी कर्मचारी की तरह पेंशन क्यों लेते हैं। हो सकता है कि आगे चल कर एक बार की पेंशन को भी बंद कर दिया जाए। राजस्थान सहित देश के अधिकांश प्रदेश में जीत की संख्या के अनुरूप ही विधायकों को पेंशन मिल रही है। भगवंत मान ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले ही राजनेताओं की सुरक्षा भी समाप्त कर दी थी। इस निर्णय को भी जनहित में माना गया। इसमें कोई दो राय नहीं कि भगवंत मान अपनी सरकार को आम आदमी की सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आप ने विधानसभा चुनाव में जो वादे किए उन्हें भी पूरा किया जाना चाहिए। 18 वर्ष से अधिक उम्र वाली हर महिला को एक हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक मदद तथा 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा करते वक्त आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने यह नहीं कहा था कि केंद्र सरकार से मदद मिलने पर इन घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। चुनाव के दौरान केजरीवाल के ऐसे अनेक बयान है, जिनमें उनका कहना रहा कि आपने (पंजाब की जनता) अकाली दल और कांग्रेस को कई मौके दिए हैं। इन दोनों ही दलों की सरकारों ने पंजाब को लूटा है। इसलिए एक बार हमें वोट देकर पंजाब में आम की सरकार बनाएं। पंजाब की जनता ने केजरीवाल के कथनों पर विश्वास कर 117 में से 92 विधायक आप के बनवा दिए। यानी पंजाब की जनता ने अपना काम पूरा कर दिया। 24 मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में मान ने पंजाब को एक लाख करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने की मांग की। मान ने पंजाब की आर्थिक स्थिति को बेहद खराब बताया। सवाल उठता है कि क्या केंद्र की एक लाख करोड़ रुपए मदद मिलने के बाद पंजाब की महिलाओं को एक हजार रुपए की सहायता मिलेगी? क्या 300 यूनिट तक फ्री बिजली भी केंद्रीय सहायता के बाद मिलेगी? यह माना कि हर प्रदेश को केंद्र की सहायता की जरूरत होगी है, लेकिन चुनावी घोषणाएं तो राजनीतिक दल को अपने दम पर ही पूरी करनी चाहिए। जब घोषणाएं की गई थी, तब भी पंजाब की आर्थिक स्थिति खराब थी। लेकिन फिर भी मुफ्त बिजली और महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह देने जैसी बोझकारी घोषणाएं की गई। ऐसी घोषणाएं के कारण ही पंजाब की जनता ने केजरीवाल की सरकार बनवाई। अब बिना किसी बहानेबाजी के घोषणाओं को पूरा किया जाना चाहिए। चुनावी घोषणाओं को पूरा करने में खर्च की भरपाई केंद्र सरकार नहीं कर सकती है।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*