औरैया 26 मार्च *व्यापार मंडल ने मनाया होली मिलन समारोह*
*दिबियापुर,औरैया।* प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज के निवास पर बीती शाम संगठन के पदाधिकारियों और वार्षिक सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर फूलों की होली खेलकर बड़े ही धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने व्यापार एवं नगर से संबंधित समस्याओं के साथ नगर की प्रमुख गंभीर समस्या नहर जाम पर भी चर्चा हुई। नगर महामंत्री राजेश सोनी राजाभैया ने संगठन की मजबूती एवं सक्रियता पर भी काफी चर्चा की एवं नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज ने बताया कि नगर एवं व्यापारियों से सम्बंधित समस्याओं के लिये अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजेश पोरवाल आराधना ने की और कार्यक्रम में संजीव गुप्ता,शम्मी सोनी,अजय पोरवाल,राहुल गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर26अगस्त26*नगर निगम में टेंडरिंग का खेल! 85% डाउन पर टेंडर मैनेज कराने का आरोप, 6 केस दर्ज
लखनऊ26अगस्त2026*सीएम योगी आज करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ*
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*