औरैया 26 मार्च *बैंक मैनेजर ने महिला से की अभद्रता*
*मुख्यमंत्री से जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से की शिकायत*
*कंचौसी,औरैया।* दिबियापुर थाना व कंचौसी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी विनोद कुमार ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। शिकायत पत्र में विनोद ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले गुरुवार को कंचौसी सेंट्रल बैंक में रुपये निकालने गयी थी, बैंक में लेनदेन का कार्य बन्द होने पर जब इसकी जानकारी बैंक मैनेजर से मांगी , तो मनीष कटियार ने अशोभनीय ,अभद्रता करते हुए बतमीजी की और बैंक से बाहर कर दिया, मैनेजर द्वारा किये गए गलत व्यवहार से दुःखी है,विनोद भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष है। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में मांग की है,कार्यकर्ता की पत्नी से बैंक मैनेजर द्वारा किये गए गलत वयवहार की जांच करवाकर कानूनी कार्यवाही की जाए।

More Stories
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7..30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर25जून26*सत्ता के गलियारों में शोर अभी बाकी है,*कहानी अधूरी है, कई किरदारों की बारी अभी बाकी है।*
मोहाली पंजाब25जून26*मोहाली के जीरकपुर में पति को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर एक महिला से गैंगरे*प किया