सोनभद्र24मार्च*अग्रहरि समाज का बृहद बैठक का कार्यक्रम वृंदावन गार्डन घोरावल में सकुशल संपन्न
समाज कई संतों के समूह से मिलकर बनता है और हर समाज संगठित होकर, समाज के हर व्यक्ति तक उसके स्वतंत्रता की आजादी व उसके हक व अधिकार के सलामती के लिए काम करता है वह समाज का पदाधिकारी होता है| आज के समय में हर समाज को संगठित होने की आवश्यकता है| इससे आपकी जीवन जीने में सरलता व शहजता बनी रहती है| इसी क्रम में वृंदावन गार्डन घोरावल में अग्रहरी समाज का वृहद कार्यक्रम संपन्न हुआ|
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ अखिल भारतीय अग्रहरि समाज के अध्यक्ष श्री मान सुभाष चंद्र अग्रहरि जी ने कहा कि लड़कियों के लिए पढ़ाई पर बोले आप जो भी लड़कियां पढ़ रही हैं मोबाइल छूना बंद कर दें तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। और अपने समाज में जो भी बच्चे पढ़ना चाहते हैं कमजोर हैं आर्थिक मदद की आवश्यकता है तो अखिल भारतीय अग्रहरि समाज उनके लिए तत्पर है|उनके पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने के लिए तैयार है| प्रकाश चंद्र अग्रहरी जी राइस मिल वाले शिरसाईं उन्होंने भी समाज के प्रति बात रखे कि हम सभी वैश्य समाज एक होकर अपने एकता का परिचय दें एक दूसरों को जोड़ कर रखें।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र अग्रहरी मिर्जापुर, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय अग्रहरि समाज राष्ट्रीय महामंत्री श्री अशोक अग्रहरि जी वाराणसी, कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अग्रहरि समाज संगठन मंत्री श्री उदित लाल अग्रहरि घोरावल ने की| कार्यक्रम संचालक अशोक अग्रहरि सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालक शिप्पू अग्रहरि कार्यक्रम की अध्यक्षता उदित लाल अग्रहरी|
कार्यक्रम में भागीदारी निभाने वाले मे प्रकाश चंद्र अग्रहरि (चंद्र भोग आटा वाले) अनुराग अग्रहरी, प्रमोद अग्रहरी, काजू अग्रहरी, नंदू अग्रहरी ,शुभम अग्रहरी, आशीष अग्रहरी ,डॉ सतीश चंद्र राज अग्रहरी, सुरेश अग्रहरि, रामलाल अग्रहरी, लव कुश अग्रहरि ,जिया लाल अग्रहरी, पूनम अग्रहरी, सुनीता अग्रहरी, सीमा अग्रहरि, चंदा अग्रहरि, नीलू अग्रहरी, निकिता अग्रहरि, शिवानी अग्रहरी, रोमा अग्रहरि, वर्तिका अग्रहरी व अगल-बगल क्षेत्र से आए हुए अग्रहरि समाज के बंधु कार्यक्रम में भाग लिए, जिनका स्वागत अग्रसेन महाराज जी का पट्टा पहनाकर तथा अबीर गुलाल लगाकर किया गया| व अन्य सम्मानित जन आदि भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए|

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।