February 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी23मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

कौशाम्बी23मार्च*यूपीआजतक न्यूज़ से कौशाम्बी की खास खबरे

[3/23, 21:07] +91 99191 96696: *नहर का पानी खेतों में भर जाने पर मौके की स्थिति देखने पहुंची नायब तहसीलदार*

*कौशांबी* मंझनपुर तहसील क्षेत्र में नहर की खन्धी कट जाने के बाद सैकड़ों एकड़ खेत में पानी भर गया है जिससे खेत की फसलें जलमग्न हो गयी खेत की फसलों में पानी भर जाने से किसानों के सामने विकराल समस्या उत्पन्न हो गई मामले की जानकारी जिला प्रशासन को लगी जिस पर जिला प्रशासन ने नायब तहसीलदार को मौके की स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा मौके पर पहुंची और उन्होंने मौके पर स्थिति की जांच पड़ताल की है नायब तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि नहर विभाग की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसानों के नुकसान का आकलन कर उनकी भरपाई मुआवजे से कराई जाएगी

[3/23, 21:07] +91 99191 96696: *कौशाम्बी में आयुर्वेदिक चिकित्सालय को भूमि नही खोज पा रहा राजस्व विभाग*

*कौशाम्बी* मंझनपुर तहसील के आमाकुंआ गांव में 1991 में आयुर्वेदिक चिकित्सालय किराये के भवन में खुला लेकिन आज तक यह अस्पताल उदासीनता का शिकार रहा लेकिन आज फिर एक बार शाशन से जमीन के लिए राजस्व विभाग को आदेशित किया गया लेकिन फिर राजस्व विभाग की उदासीनता के कारण तीसरी बार सरकार का पैसा वापस चला जाएगा

आप को बतादें कि कौशाम्बी खास जहाँ देश दुनिया के दर्जनों पर्यटक आतें है पर्यटकों को आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज किया जा सके इस दृष्टि से 7 मार्च1991 को एक किराये के भवन में 4 बेड का अस्पताल खोला गया फिर 11 जनवरी 2006 में इसे नए किराये के भवन में पुनः शिफ्ट किया गया उसके बाद से आज तक उसी किराये के भवन में यह अस्पताल संचालित हो रहा है जिसके बाद प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर नफीस अहमद ने 27 जुलाई 2015 को शासन से स्थाई जमीन भवन की मांग किया लेकिन जिला प्रशासन ने ध्यान नही दिया वही फिर दूसरे प्रभारी चिकित्सक डॉ सन्तोष कुमार पांडेय ने पुनः शासन से मांग किया और सरकार ने धन भी भेजा लेकिन जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण धन वापस चला गया आज फिर जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रभारी ने मामले को संज्ञान में लिया शाशन से मांग किया आज सरकार की तरफ से मिशन निदेशक यूपी राज्य आयुष सोसायटी लखनऊ से आदेश जारी हुआ तो जिला प्रभारी ने डीएम व एस डीएम को लेटर भी दिया और जमीन उपलब्ध कराने की मांग किया वही अब राजस्व विभाग एक बार फिर से उदासीनता दिख रहा है जिससे क्षेत्र के लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है आप को बता दें कोरोना काल मे इस आयुर्वेदिक चिकित्सालय से स्थनीय लोगो के साथ साथ पर्यटकों का भी सही इलाज होता रहा गरीब जनता खुस तो इस रवैया से नाखुश भी दिख रहे है जिला प्रशासन से स्थानीय लोगों की मांग है कि पर्यटक स्थान में ही आयुर्वेदिक चिकित्सालय निर्माण किया जाय।

[3/23, 21:07] +91 99191 96696: *गायब बालिका को खोजने की फरियाद लेकर युवक पहुंचा एसपी कार्यालय*

*बालिका को गायब करने वालों ने युवक पर किया प्राणघातक हमला पुलिस बनी तमाशबीन*

*कौशाम्बी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के घासीपुर गांव से 19 मार्च को बंदना देवी पुत्री राजकरन को गांव के आदित्य नारायण की लड़की प्रीति बुलाकर अपने घर ले गई थी उसके बाद से बंदना देवी का कहीं पता नहीं चल रहा है बालिका के गायब हो जाने के बाद जब बंदना के भाई अनुज कुमार तिवारी ने 20 मार्च को आदित्य नारायण से अपनी बहन के बारे में जानकारी चाही तो बंदना के बारे में जानकारी देने के बजाय आदित्य नारायण उनके साथियों ने अनुज तिवारी पर हमला कर दिया लाठी-डंडे फरसा से बेरहमी से अनुज को पीटा गया जिससे अनुज कुमार को गंभीर चोटें आई हैं हमलावर पूर्व से तमाम बड़े अपराध के नामजद आरोपी हैं बताया जाता है कि आरोपियों ने पूर्व में भी हत्याएं की हैं अनुज कुमार तिवारी को आशंका है कि उसकी बहन वंदना देवी की हत्या आदित्य नारायण और उनके साथियों ने करके लाश गायब कर दी है आरोपियों द्वारा प्राणघातक हमला किए जाने के बाद अनुज कुमार तिवारी को लहूलुहान हालत में थाना पुलिस ने इलाज के लिए एंबुलेंस ने जिला अस्पताल भेजा जहां उसकी गंभीर हालत में इलाज किया गया घटना को 3 दिन बीत चुके हैं लेकिन प्राणघातक हमले का मुकदमा पुलिस ने नहीं दर्ज किया है इतना ही नहीं 4 दिन पूर्व से गायब बालिका को खोजने का प्रयास थाना पुलिस ने नहीं किया है जिससे पीड़ित परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं थाना पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और थानेदार के कृत्य को बताते हुए बालिका को खोजने और प्राणघातक हमला करने वाले आदित्य नारायण आदि पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है

 

Taza Khabar