पंजाब23मार्च*बच्चे के साथ लूटपाट करने वाले तीन युवक काबू
अबोहर, 23 मार्च (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी मैडम मनप्रीत कौर, सीतो चौकी एएसआई परमजीत ने बच्चे के साथ लूटपाट करने वाले आरोपी विनोद कुमार उर्फ श्रीराम, अश्वनी कुमार पुत्र दौलतराम, मुकेश कुमार पुत्र गबदू राम वासी गांव सुखचैन को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना बहाववाला के प्रभारी मैडम मनप्रीत कौर, सीतो चौकी एएसआई परमजीत व अन्य पुलिस पार्टी ने बच्चे के साथ लूटपाट करने वाले तीन युवकों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनोद कुमार उर्फ श्रीराम, अश्वनी कुमार पुत्र दौलतराम, मुकेश कुमार पुत्र गबदू राम वासी गांव सुखचैन को काबू करने में सफलता हासिल की है। तीनों आरोपियों से निशानदेही पर छीना गया लॉकेट बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें आरजी जेल भेजने के निर्देश जारी किये। मिली जानकारी अनुसार गांव सुखचैन निवासी हरीराम के बयानों के आधार पर उसके बेटा अरमान 11 वर्ष से स्कूल से आते समय उसके गले से लॉकेट छीनने के आरोप में मुकदमा नं. 22, 19.03.2022 भांदस की धारा 379बी, 506, 34आईपीसी के तहत विनोद कुमार व अश्वनी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व तीनों आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 28 फरवरी 26*क्षेत्राधिकार सदर मथुरा द्वारा रंग भरनी एकादशी में वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गस्त*
मथुरा 28 फरवरी 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
कानपुर नगर 28 फ़रवरी 26*आज महापौर @ अम्मा होली के त्योहार के लिए शुभकामनाएं देने और कार के शोरूम का फीता काटने में व्यस्त हैं*