औरैया22मार्च*शहर में सट्टा कारोबार का साम्राज्य स्थापित
1-कोतवाली सदर व ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों मे सक्रिय रहते है एजेंट
औरैया/ सट्टा कारोबार पर नकेल कसने के पुलिस अधिकारियों के दावे फेल हो चुके हैं। पुलिस की नाक के नीचे फिर से सट्टा कारोबार फल-फूल रहा है। कोतवाली क्षेत्र में सट्टे का काम दिन प्रतिदिन जोर पकड़ने लगा है। मलिन बस्तियों में खुलेआम काम चल रहा है। शहर के प्रत्येक मुहल्ले में एजेंटों ने पैर पसार कर युवाओं को बर्बाद करने में तुले हुए हैं कारोबार से जुड़े लोग कितने बेखौफ हैं। आपको बताते चलें सबसे ज्यादा सट्टे का कारोबार निझाई चौकी क्षेत्र नारायनपुर चौकी क्षेत्र में फल फूल रहा है
कोतवाली पुलिस इस कारोबार पर नकेल नहीं कस पा रही है । पूर्व मे पुलिस छोटे-मोटे सट्टेबाजों को जेल भेजने के बाद भी कारोबार फल-फूल रहा है। इससे साफ है कि पुलिस मुख्य कारोबारियों तक नहीं पहुंच पाई है। कोतवाली पुलिस जानबूझकर मुख्य सट्टा कारोबारी को न पकड़ कर अंधेरे में हाथ पैर मारकर सिर्फ खानापूर्ति करती है या यूं कहें पुलिस की शह पर ही सट्टे का कारोबार फल-फूल रहा है लगातार विभिन्न इलाकों के कई एजेंट्स घूम घूम कर पर्चियां लेते हैं लेकिन कोतवाली पुलिस को जानकारी होने के बावजूद सट्टे कारोबारियों पर नकेल कसने की बजाए बढ़ावा दे रहे है। वही एजेंट अपने आका की सरपरस्ती में काम को अंजाम दे रहे हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है शीघ्र ही सट्टे के जुड़े एजेंटों पर धरपकड़ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी

More Stories
हाथरस11मई26* चाँदी कारोबारियों से 20 लाख की ठगी का आरोप, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
अयोध्या11मई26*जनता का सेवक,जनता के द्वार”अभियान से गांव-गांव पहुंच रहा समाजवाद का संदेश
सुलतानपुर11मई26* 24 घंटे में 4 बड़ी वारदातें: छात्र ने की आत्महत्या, सड़क हादसों में 2 की मौत*