औरैया 15 मार्च *ट्रेन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत*
*कंचौसी,औरैया।* दिल्ली हावड़ा रूट पर डाउन लाइन पर कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास राष्ट्रीय पक्षी एक मोर ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही दरभंगा एक्सप्रेस के चपेट में एक मोर आ गया, जिससे मोर की मौत हो गई। मोर के ट्रेन से टकराने पर पांच मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। स्टेशन मास्टर अखिलेश कुमार ने इसका सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी मोर को पोस्टमार्टम के लिए ले गये।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 अगस्त 26 *पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में गांधी शिल्प बाजार का भव्य आगाज*
पंजाब 26अगस्त 26*एएसआई रशदीप बने अबोहर के एसपी रीडर, बधाई देने वालों के तांते लगे
कौशाम्बी 26अगस्त 26*अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्न नबी का जुलूस, नबी की आमद के नारों से गूंजा अझुवा*