औरैया 15 मार्च *होली के त्योहार पर मदद के लिए निकले किन्नर*
*गरीबो की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य-किन्नर कमला रानी*
*रामगढ़,औरैया।* होली के त्योहार व अन्य खुशी के मौकों पर नेक वसूलने के लिए किन्नरों की टोलियां निकलती ही थी पर इस बार कस्बा रामगढ़ में इस समुदाय की कमला रानी ने एक अनूठी मिसाल पेश की उन्होंने जरूरतमंदों को होली के पर्व पर वस्त्र वितरित किये। कस्बा रामगढ़ में किन्नर कमला रानी ने गरीब असहाय महिलाओं को वस्त्र वितरित किए। कमला रानी ने होली के त्यौहार को देखते हुए 2 दर्जन से अधिक महिलाओं को साड़ी आदि सामग्री वितरित की। कमला रानी ने कहा कि गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। हमेशा गरीब असहाय व्यक्तियों की सेवा करना चाहिए। हर व्यक्ति को गरीब लोगों के साथ मिलजुलकर त्योहार मनाना चाहिए। गरीबों की मदद करना व उनके साथ मिलकर त्यौहार मनाना अच्छा लगता है , वहीं अन्न ,वस्त्र व साड़ियां पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। महिलाओं ने किन्नर कमला रानी की बहुत ही प्रशंसा की। किन्नर कमला रानी गरीबों में अपना समय देती हैं , तथा गरीबों की मदद के लिए हर समय आगे आ जाते हैं।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*दंपत्ति के साथ लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*संवेदनशील एवं प्रमुख होलिका दहन स्थलों तथा रंगोत्सव से संबंधित चिन्हित स्थानों का एसडीएम सीओ ने संयुक्त रूप से किया भौतिक निरीक्षण*