औरैया 15 मार्च *त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित*
*होली त्यौहार को लेकर बैठक में शांति व्यवस्था को कायम रखने पर दिया गया जोर*
*औरैया।* आज मंगलवार को आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए जानकी वाटिका में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई , जिसमें जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं जिले के समस्त आला अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए आम जनमानस से अपील की गई , एवं किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना ना होने का प्रशासन ने भरोसा दिलाया।पीस कमेटी की बैठक में फफूंद व्यापार मंडल मिश्रा गुट के व्यापारी नेता सुरेश गुप्ता अद्दा बाबा, अछल्दा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनीत दुबे, एवं नगर महामंत्री लाल जी पोरवाल, एवं औरैया कमेटी से जिला अध्यक्ष राजेश बाजपाई उर्फ बबलू , राम कुमार विश्नोई , देवेश शुक्ला , वीरेंद्र पाठक , रवि शंकर शुक्ला , अरुण दीक्षित , छुन्ना श्रीवास्तव , सफी अहमद , आरती नंदन तिवारी , विजय शर्मा , मयंक शुक्ला , रानू पांडे , गौर हरी मिश्रा , मोहित बाजपेई , फहीम वारसी, अपूर्व पुरवार , नितिन अग्रवाल , माधव तिवारी व रिंकू अग्रवाल सहित भारी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा।

More Stories
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया
बांदा 27 फरवरी 26*माउंट आबू से ब्रह्माकुमार भगवान भाई जी का आगमन***
अयोध्या 27 फ़रवरी 26*अफवाहों पर रुश्दी मियां का पलटवार, बोले– 33 साल से जनता के बीच हूं