कानपूर15मार्च*शराब पीकर न चलाए वाहन पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना
कानपुर।पुलिस ने क्षेत्र के गांवों में होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था से त्यौहार मनाने की अपील करते हुए क्षेत्र में भ्रमण किया वही शराब पीने को लेकर सख्ती दिखाते हुए चेतावनी देते हुए क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर एलाउंस मेंट करते हुए शराब के नशे में वाहन ना चलाने की बात कही।
मंगलवार को शिवराजपुर थाना अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह मैं पुलिस फोर्स के साथ मिलकर क्षेत्र में भ्रमण कर लाउडस्पीकर से एलाउंस करते हुए शराब नशे की हालत में वाहन ना चलाने की अपील की शराब के नशे में वाहन चालकों के पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने की बात कही। अधिकतर शराब के नशे में वाहन चलाने की वजह से आए दिन दुर्घटना बढ़ती जा रही है जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं आगामी त्यौहार होली के चलते क्षेत्र में भ्रमण कर दौरान पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से सकुलता से अपने अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने की अपील की जिसमें पुलिस प्रशासन ने कई गांवो में मैं फोर्स के साथ पैदल भ्रमण कर जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया ।डीजे छोटे व बड़े साउंड पर पुलिस ने प्रतिबंध लगा रखा। हुडदंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कही। साथ ही पीस कमेटी कर क्षेत्र के कई अंग्रेजी शराब ठेकाओं पर पुलिस प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाकर शराब बोतलों में लगी सील को चेक करते हुए सेल्समैनों से मिलावटी शराब ना बेचने की हिदायत देते हुए निर्धारित मूल्य पर शराब बिक्री करने को कहा। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी शराब ठेका पर कोई खामी नहीं मिली है।

More Stories
गया बिहार25नूं26*GM छत्रसाल सिंह एक्शन में: पटना-कोडरमा रेलखंड का मैराथन निरीक्षण |
नई दिल्ली25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7..30 बजे की बड़ी खबरें……………….*