कौशाम्बी08मार्च*एक स्थाई और समान कल के लिए समाज में लैंगिक समानता जरूरी–प्राचार्य*
*कौशाम्बी* जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर कौशांबी के सभागार में उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य अनिल कुमार की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गयाl डायट प्राचार्य कौशांबी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “जेंडर इक्वलिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टूमारो “पर अपने विचार रखते हुए कहा कि एक स्थाई और समान कल के लिए समाज में लैंगिक समानता जरूरी है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, स्वतंत्रता प्राप्त होना आवश्यक है। महिलाओं को अपने दायित्व निर्वहन के साथ ही अधिकार के लिए भी जागरूक होना होगा इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता भारती त्रिपाठी ने कहा कि स्त्री ने विभिन्न स्वरूपों में मां,बहन,भाभी, बुआ, मौसी आदि के कर्तव्यों के निर्वहन को निभाते हुए समाज में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है साथ ही महिलाओं के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों, नियमों को विस्तार पूर्वक बताया।। आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है। वरिष्ठ प्रवक्ता विपुल सागर ब रिफत मालिक तथा प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता अनिरुद्ध श्रीवास्तव व प्रवक्ता सुरेश चंद्र मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर कौशलेंद्र मिश्र डॉ देवेश सिंह यादव,डॉ0 देवेंद्र कुमार मिश्र,धीरज कुमार,सुरेश चंद्र मिश्र, राजेंद्र भारती,विपिन कुमार, अशोक कुमारसिंह , एवम् राजेन्द्र मिश्र सहित समस्त डायट स्टॉफ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरमा देवी एवम् धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनामिका सिंह ने किया

More Stories
उत्तराखंड १५ फरवरी २६ * २२ अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपट
लखनऊ १५ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.
लखनऊ15 फरवरी 26*हुजन समाज पार्टी की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे Naseemuddin Siddiqui ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।