राजगढ़08मार्च*नेता बनाम 10000 रुपए का इनामी महीनों बाद भी राजगढ़ पुलिस की गिरफ्त से बाहर*
एक तरफ महिला सुरक्षा अभियान राजगढ़ जिले पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा है। लगातार गिरफ्तारियां चल रहे हैं लेकिन एक महिला जो लगातार कई महीनों से दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहा है।
यूं तो राजगढ़ जिले के एसपी प्रदीप शर्मा के द्वारा कई धरपकड़ की जा चुकी है लेकिन सिर्फ एक मसले में अब तक राजगढ़ पुलिस को सफलता हासिल क्यों नहीं हो पाई। क्या प्रशासन के ऊपर दबाव है क्योंकि आरोपी सत्ता पक्ष का नेता भी है क्या राजगढ़ पुलिस सत्ताधारी पार्टी के नेता को पकड़ना नहीं चाहती है या फिर दबाव है चुकी शिकायत को महीनों बीत चुके हैं लेकिन अब तक राजगढ़ पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली जबकि और कई मामलों में राजगढ़ पुलिस को सफलता मिल चुकी है।
लेकिन इस केस को लेकर राजगढ़ पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं जो कि रूपये 10000 का इनामी आरोपी अब तक फरार है। और लगातार कई महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस इस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रहे जबकि आरोपी कई दफा सारंगपुर में देखा जा चुका है और अधिकतर आरोपी की लोकेशन भोपाल और आष्टा में मिली है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 26 अगस्त 26*थाना छाता पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
पूर्णिया में अजीमुश्शान जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदत के सैलाब में डूबा शहर*
बांदा 26अगस्त 26*रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों को बांधी राखी, दिया शांति और सद्भाव का संदेश*