इटावा05मार्च*आदर्श इंडियन एकेडमी इकदिल में अभिभावक गोष्ठी सम्पन्न*
इकदिल, इटावा, आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी मुहल्ला कायस्थान इकदिल में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन प्रबन्धक राम अवतार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया । अभिभावक गोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावक बंधुओं ने भाग लिया और विचार विमर्श किया । गोष्ठी में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिये शिक्षकों के साथ अभिभावकों ने विचार विमर्श कर अपने अपने सुझाव दिए । इस अवसर पर आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी इकदिल के प्रधानाचार्य डॉ.सुशील”सम्राट” ने अभिभावकों से अपील की कि वह शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारवान बनाने में सहयोग करें और घर पर बच्चों को भी समय दें क्योंकि वर्तमान में बच्चों को संस्कार देना बहुत ही आवश्यक है । इस अवसर पर ऋचा तिवारी, सुमन चौहान, सुशीला देवी, स्वेच्छा राजपूत, दामिनी शुक्ला, नरगिस, राखी यादव, प्राची सक्सेना, जया मिश्रा, अंजली यादव, फिजा, लक्ष्मी, रानी देवी आदि स्टाफ मौजूद रहा ।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*