औरैया 02 मार्च *सुखमपुर ओवरब्रिज पिलर पर पत्थर भरे बोरे लादकर मजबूती देख रहे इंजीनियर*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी फफूंद स्टेशनो के बीच रेलवे गेट संख्या 6 सी सूखमपुर गांव के पास किसान व ग्रामीण की लम्बी मांग पर सात सौ मीटर लंबे पुल का डीएफसी द्वारा पाँच करोड़ रूपए से अधिक खर्च कर बनाया जा रहा जिसमे 100 मीटर रेलवे व 600 मीटर पुल डीएफसी द्वारा बनाया जाएगा,रेल ओवरब्रिज पर तीन सप्ताह पहले से ही अप ट्रैक के किनारे पिलर बनाने का काम शुरू किया गया है, वही ओवरब्रिज के लिए तैयार किये गए पिलरों पर डीएफसी के इंजीनियर सीमेंट ,मोरम,गिट्टी की बोरी लादकर मजबूती देख रहे हैं,ओवरब्रिज का निर्माण अभी रेलवे की भूमि पर हो रहा है जो दोनो तरफ एक दर्जन से अधिक किसानो की भूमि को अधिग्रहण कर बनाने का प्रस्ताव है,ओवरब्रिज निर्माण होने से घसा के पुरवा व ढिकियापुर गांवो के ग्रामीण व किसान उत्तर दिशा मे तीन सौ मीटर दूर नहर पार उतारने की मांग डी एफ सी अधिकारियो के साथ साथ जिला व तहसील आधिकारियो से लिखित मौखिक रूप से कर चुके है,जिसका पूर्व एसडीएम बिधूना राशिद अली ने दो बार मौके मुवायना भी किया था और किसानों को भरोसा भी दिलाया था, वही किसान रामप्रकाश, अमर सिंह,रमाकांत,अनिल कुमार,शिव प्रताप ,श्रीकृष्ण, सुदामा प्रसाद ,ललित ,संदीप आदिअपनी भूमि पुल निर्माण मे उसी शर्त पर देने को तैयार है जब इसका नक्सा सीधा नहर रोड की ओर उतारने पर अधिकारी सहमत होंगे,डीएफसी के इंजीनियर दीपेश कुमार ने बताया कि पिलर के ऊपर पांच सौ कुन्तल वजन लादा जा चुका है दो सौ कुन्तल और लादा जाएगा।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*