गुरुग्राम25फरवरी*गुरुग्राम से सटे पटौदी में दो सगे भाइयों को गोलियों से भून डाला दोनों की मौत*
गुरुग्राम से बड़ी खबर आ रही है गुरुधाम डिस्ट्रिक्ट के पटौदी में दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई बताया जा रहा है कि गोलियां लगने से दोनों सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए गोलियां इतनी अधिक मारी गई कि दोनों भाइयों की मौत हो गई!
गुरुग्राम से सटे पटौदी से बड़ी खबर आ रही है जहां पर दो सगे भाइयों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई मामला है शुक्रवार 25 फरवरी की सुबह 9:20 बजे का जब पूर्व निगम पार्षद परमजीत 36 वर्ष अपने घर के बाहर खड़े होकर किसी से फोन पर बात कर रहा था उसी दौरान अचानक मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी कुछ ही दूरी पर उसका बड़ा भाई सुरजीत जिसकी उम्र 39 वर्ष जो मात्र 200 मीटर की दूरी पर था उसको भी बदमाशों ने गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया लोगों की माने तो ग्रामीणों के इकट्ठा होने से पहले ही बदमाश वहां से भाग निकले आखिर पूर्व निगम पार्षद की हत्या किन कारणों से की गई है इसके पीछे किसकी क्या रंजीश है इस विषय पर पुलिस अभी बात नहीं कर रही है और जांच कर रही है लेकिन शुक्रवार की सुबह गुरुग्राम के पटौदी में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसमें एक पूर्व निगम पार्षद बताया जा रहा है जिसकी उम्र 36 वर्ष थी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्Yचांग – मुख्यांश ..*
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*