बिधूना अपार जनसमर्थन देने के लिए मतदाताओं को साधुवाद-रेखा वर्मा
औरैया। चुनाव समाप्त होने के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी की प्रत्यासी श्रीमती रेखा वर्मा को सुबह से ही पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी व समर्थकों द्वारा बधाइयाँ देने का सिलसिला शुरू हो गया व दिन भर अपनों के बीच घिरी रहीं रेखा वर्मा द्वारा लोगों के हुजूम को देखकर अपनी जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त नजर आईं व उनके व समर्थकों के चेहरों पर खुशी जीत को और मजबूती प्रदान करती हुई दिखाई दी। सोमवार को भी रेखा वर्मा का दिन चुनावी माहौल जैसा लगा रेखा वर्मा द्वारा अपने समर्थकों के साथ साथ पूरी बिधूना विधानसभा की जनता को अपार जनसमर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया व भविष्य में सभी का साथ देने का आश्वासन दिया उनके साथ जिला उपाध्यक्ष रवि राजपूत, बेटा नितिन वर्मा, नवीन वर्मा,मूलचन्द्र पाल, नृपेन्द्र यादव, बबलू यादव, शिव नारायण यादव,अनिल यादव, राजेश राजपूत, अशोक कुमार आदि सैकड़ों लोग मिलने आते जाते रहे।
More Stories
राँची 9 अक्टूबर 26*झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन: 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, राज्य में शोक की लहर
लखनऊ9 अक्टूबर 26*शादी के रजिस्ट्रेशन में आधार को अब उम्र का प्रमाण नहीं माना जाएगा।*
महोबा 9 अक्टूबर 26*NHM संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी