दिल्ली 29 नवम्बर 26*वॉलंटियरों के लिए पर्यावरण की परिसर में पिकनिक पार्टी
*सैदव सेवा करने वाले स्वयंसेवकों के सम्मान में वंदना आंटी की अनूठी पहल; आध्यात्मिक आस्था, आत्मीयता और प्रकृति के बीच यादगार रविवार*
दिल्ली *रविवार की सुबह दिल्ली घने कोहरे और धुंध की चादर में लिपटी हुई थी।सामान्य दिनों की दिनचर्या से अलग आज रविवार के होने के कारण अवकाश का दिन था। दिल्ली में प्रवास के दौरान मेरी एक नियमित आध्यात्मिक दिनचर्या रही है। अपने आराध्य सद्गुरुदेव – माँ द्वारा स्थापित संपूर्ण शक्ति के प्रतीकात्मक स्वरूप, दिल्ली के साकेत स्थित पर्यावरण काम्पलेस सी 111 में माँ स्मृति में शक्तिपीठ माँ मनोकामना देवी मंदिर में प्रातःकालीन आरती में सम्मिलित होना मेरे लिए श्रद्धा और आत्मिक ऊर्जा का विषय रहा है।
आज भी मौसम की प्रतिकूलता और घने कोहरे की परवाह किए बिना सुबह लगभग 8:15 बजे अपनी स्कूटर से मंदिर पहुँच गया। मंदिर परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माँ की आरती में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की। इसी दौरान वंदना आंटी जी ने आत्मीयता से पूछा, ”विनोद, तुम्हें अभी कहीं कोई कार्यक्रम तो नहीं है?”
उनका अगला वाक्य सुनकर मन में सहज प्रसन्नता हुई। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने सभी वॉलंटियरों को आमंत्रित किया है। उनका कहना था कि आप सभी हमेशा समाज और दूसरों की सेवा में लगे रहते हैं। आज एक अवसर हमें भी दीजिए कि हम आपकी सेवा कर सकें। आखिर कब तक आप लोग ही सेवा करते रहेंगे? कभी अपनी आंटी को भी सेवा करने का अवसर दीजिए। उनकी इस आत्मीय पहल में केवल एक पिकनिक का निमंत्रण नहीं, बल्कि सेवा करने वाले लोगों के प्रति सम्मान,स्नेह और कृतज्ञता का भाव छिपा था। अक्सर सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में स्वयंसेवक बिना किसी अपेक्षा के अपना समय, श्रम और सामर्थ्य समर्पित करते हैं। ऐसे में जब कोई उनके लिए कुछ करने की पहल करता है तो वह क्षण अपने आप में विशेष बन जाता है। इसके बाद रविवार का दिन प्रकृति की गोद में आनंद और उल्लास के नाम रहा। रोजमर्रा की भागदौड़, जिम्मेदारियों और सेवा कार्यों से कुछ समय निकालकर सभी ने एक साथ बैठने, बातचीत करने और हँसी-मजाक का भरपूर आनंद लिया। खुले वातावरण में ताजी हवा,चारों ओर हरियाली और साथियों का अपनापन वातावरण को और भी खुशनुमा बना रहा था। सुबह का कोहरा धीरे-धीरे छँट रहा था और उसके साथ ही पिकनिक का उत्साह भी रंग जमाने लगा था। इस मिलन समारोह की खासियत थी सुस्वाद और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था। आत्मीयता से परोसे गए व्यंजनों का स्वाद केवल उनकी सामग्री में नहीं, बल्कि उन्हें बनाने और खिलाने के पीछे छिपे प्रेम में था। भोजन के दौरान हँसी-मजाक, हल्की-फुल्की नोकझोंक और एक-दूसरे के साथ बिताए गए खुशनुमा पल सभी के लिए यादगार बनते चले गए। किसी ने पुरानी यादें साझा कीं तो किसी ने नए अनुभव सुनाए। मौज-मस्ती के बीच समय कब गुजर गया, इसका एहसास ही नहीं हुआ। इस आयोजन ने यह भी संदेश दिया कि सामाजिक सेवा केवल दूसरों के लिए कुछ करने तक सीमित नहीं है। सेवा करने वालों के प्रति सम्मान, उनकी भावनाओं को समझना और उन्हें स्नेह देना भी सेवा का ही एक सुंदर स्वरूप है। वंदना आंटी की इस पहल ने स्वयंसेवकों के बीच आत्मीयता और पारिवारिक संबंधों को और मजबूत किया। निश्चित रूप से यह रविवार केवल पिकनिक पार्टी नहीं था, बल्कि प्रेम, सद्भाव, सम्मान और सामूहिक आनंद का उत्सव था। ऐसे आयोजन जीवन की व्यस्तताओं के बीच नई ऊर्जा देते हैं और यह विश्वास मजबूत करते हैं कि समाज की वास्तविक शक्ति आपसी सहयोग, अपनत्व और निःस्वार्थ सेवा में ही निहित है।

More Stories
हरदोई 29 नवम्बर 26*संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के पैर में लगी गोली, रामलीला मेला देखकर लौटते समय हुई घटना
उन्नाव 29 नवम्बर 26*श्रीमद्भागवत कथा में हुआ शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह
चित्रकूट 29 नवम्बर 26*चित्रकूट में नहर सफाई के नाम पर सरकारी धन की लूट की आसंका ! आधी-अधूरी सफाई के बाद छोड़ा पानी,