November 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 27 नवम्बर 28*पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी मांगने वाले 51 वर्षीय व्यक्ति को बड़ा झटका दिया है।

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी मांगने वाले 51 वर्षीय व्यक्ति को बड़ा झटका दिया है। याचिकाकर्ता ने अपने पिता की मौत के करीब 31 साल बाद हरियाणा पुलिस में नौकरी पाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने उसकी याचिका को बेबुनियाद और परेशान करने वाली बताते हुए खारिज कर दिया। साथ ही उस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जस्टिस निधि गुप्ता की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए बताया कि याचिकाकर्ता के पिता हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। 4 फरवरी 1995 को सेवा के दौरान उनका निधन हो गया था। इसके बाद याचिकाकर्ता ने पिता की मौत के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति की मांग की।

याचिकाकर्ता ने हरियाणा पुलिस में सहायक सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति की मांग करते हुए उम्र, कद और छाती के माप से जुड़ी निर्धारित शर्तों में छूट देने की अपील की थी। हालांकि, कोर्ट ने पाया कि उसकी नियुक्ति से जुड़ी मांग पहले ही खारिज की जा चुकी थी। इसमें सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी शामिल था।

Taza Khabar