उन्नाव 23 नवम्बर 26*श्री देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 28 नवंबर से, निकलेगी भव्य कलश यात्रा
उन्नाव। आप सभी के स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद से सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। अनाथ बेटियों के विवाह, पूज्य बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा जैसे पुनीत सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम पूज्य शांतिदूत धर्मरत्न श्री देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आगामी 28 नवंबर से 04 दिसंबर 2026 तक रामलीला मैदान, उन्नाव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। प्रतिदिन दोपहर 02:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक श्रद्धालु भक्तगण महाराज जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान की अमृतमयी धारा में भावविभोर होंगे।
कथा के शुभारंभ अवसर पर 28 नवंबर को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो आईबीपी चौराहा स्थित विधायक जी के कैंप कार्यालय से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों के सम्मिलित होने की अपेक्षा है।
इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से समस्त जनपदवासियों, धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार कथा में सम्मिलित होने का सादर आमंत्रण दिया गया। आयोजकों ने सभी से इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य लाभ प्राप्त करने की अपील की। जानकारियां साझा करते हुए मुख्य यजमान सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद अवस्थी, इक़बाल शंकर शुक्ला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, जी एस भदौरिया, सरदार जसमीत सिंह, सुरेंद्र वर्मा साईंबाबा, एड.रामबोध शुक्ला, विमल द्विवेदी, शैलेन्द्र दीक्षित भाजपा नगर अध्यक्ष अविनाश गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अयोध्या धाम से पधारे पूज्य संत श्री रामदास जी महाराज ने मुख्य यजमान की सनातनी भावों को रेखांकित करते हुए श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य पर चर्चा की। वार्ता का कुशल संचालन कथा समिति प्रवक्ता डॉ मनीष सिंह सेंगर ने किया।

More Stories
कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*आधी रात को युवक को मारी गोली गंभीर घायल*
कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें अधिकारी–सीडीओ*
लखीमपुर खीरी23 नवम्बर 26*चाइनीज मांझे से सिपाही की गर्दन कटने की घटना के बाद सदर कोतवाली पुलिस हरकत में आई,