पूर्णिया 23 नवंबर 26*विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन*
*85 छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान, मानवता की पेश की मिसाल*
*“रक्तदान महादान – आपका एक कदम, किसी को दे सकता है नया जीवन*
*पूर्णियां बिहार ।* जिले में सोमवार को विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पूर्णिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्थान के लगभग 85 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक एवं स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की।
*नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में हुआ सफल संचालन*
इस कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल पदाधिकारी, रक्त संग्रह डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर रक्त संग्रह टीम के डॉ. महादेव मंडल, शंकर प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, आदर्श राज, रौशन राज तथा प्रभारी जिला आईसीटीसी पर्यवेक्षक बैजनाथ प्रसाद ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
*युवाओं को दिया गया जागरूकता का संदेश*
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए मानव जीवन बचाने में रक्तदान के महत्व का संदेश दिया गया।
*रक्तदान महादान – आपका एक कदम, किसी को दे सकता है नया जीवन”*
रक्त संग्रह के नोडल पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर ने कहा कि रक्तदान महादान एक सामाजिक जागरूकता अभियान है, जिससे जरूरतमंद और गंभीर परेशानी से गुजर रहे लोगों की जिंदगी को सुरक्षित किया जा सकता है। इसके लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया में ब्लड बैंक का संचालन किया जा रहा है।
*1 यूनिट ब्लड से तीन लोगों को मिलता है जीवनदान*
डॉ. हैदर ने बताया कि ब्लड बैंक में रक्तदान के बाद उपलब्ध ब्लड को जरूरत के अनुसार लाभार्थी को उपलब्ध कराया जाता है। रक्तदाता का 1 यूनिट ब्लड डोनेशन 03 माह के अंतराल पर किया जा सकता है।
ब्लड बैंक में 1 यूनिट सामान्य खून को 35 दिन तक, अलग-अलग करने पर खून के प्लेटलेट्स को 5 दिन, रेड ब्लड सेल को 42 दिन और खून में उपलब्ध प्लाज्मा को 1 साल तक सुरक्षित रखा जा सकता है। 1 यूनिट ब्लड से प्लेटलेट्स, रेड ब्लड सेल और प्लाज्मा को अलग-अलग करते हुए जरूरतमंद को तत्काल सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
*साल में एक बार रक्तदान जरूर करें*
डॉ. हैदर ने अपील करते हुए कहा कि हर सामान्य व्यक्ति को साल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को तत्काल खून उपलब्ध हो सके और लोग स्वस्थ रह सकें।

More Stories
बस्ती में हैरान करने वाला मामला: 16 वर्षीय छात्र को लेकर लापता होने का शिक्षिका पर आरोप, पिता की शिकायत पर FIR दर्ज
प्रतापगढ़ 23 नवंबर 26 *पट्टी में फायरिंग करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मुकदमे में बढ़ी धारा 3(5) बीएनएस*
अयोध्या 23 नवंबर 26*वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अयोध्या धाम से सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ किया।