प्रतापगढ़ 23 नवंबर 26 *पट्टी में फायरिंग करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मुकदमे में बढ़ी धारा 3(5) बीएनएस*
*पट्टी, प्रतापगढ़।* सड़क निर्माण का विरोध करने पर जानलेवा हमला और फायरिंग करने के मामले में पट्टी पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जावेद अख्तर और हुशाम खान के रूप में हुई है। दोनों सदर बाजार, थाना कोतवाली नगर के रहने वाले हैं।
*क्या है पूरा मामला?*
22 नवंबर को ग्राम कोठियार निवासी वादी ने थाना पट्टी में तहरीर दी थी। आरोप था कि गांव में हो रहे सड़क निर्माण कार्य को मानक विहीन बताकर विरोध करने पर जावेद अख्तर ने फोन करके वादी को मौके पर बुलाया।
विरोध करने पर जावेद अख्तर और उसके दो अज्ञात साथियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से रिवाल्वर/पिस्टल से फायर कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गई। वादी किसी तरह जान बचाकर भागा। इसके बाद आरोपी असलहा लहराते हुए काले रंग की थार गाड़ी से धमकी देते हुए फरार हो गए थे।
पीड़ित की तहरीर पर थाना पट्टी में मु0अ0सं0 482/2026 धारा 109(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
*जांच में खुला दूसरा भाई भी था साथ, इसलिए बढ़ी धारा 3(5)*
शुरुआत में मुकदमा सिर्फ जावेद अख्तर के खिलाफ दर्ज था। लेकिन विवेचना के दौरान पुलिस को साक्ष्य मिले कि घटना के समय उसका सगा भाई हुशाम खान भी उसके साथ था और उसने भी घटना में साथ दिया था।
इसी आधार पर पुलिस ने मुकदमे में *धारा 3(5) बीएनएस* की बढ़ोतरी कर दी।
*धारा 3(5) का मतलब क्या है?*
पहले आईपीसी में इसे धारा 34 कहा जाता था। इसका सीधा मतलब है – *जब कोई अपराध अकेले नहीं, बल्कि कई लोगों ने मिलकर एक ही इरादे से किया हो।*
इस धारा के लगने से अब चाहे गोली किसी एक ने चलाई हो, लेकिन सजा दोनों को बराबर की मानी जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोनों ने मिलकर एक ही इरादे से इस घटना को अंजाम दिया
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
*1.* जावेद अख्तर पुत्र अब्दुल जब्बार, उम्र करीब 45 वर्ष
*2.* हुशाम खान पुत्र अब्दुल जब्बार, उम्र करीब 36 वर्ष
दोनों निवासी – 143 सदर बाजार, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
बस्ती में हैरान करने वाला मामला: 16 वर्षीय छात्र को लेकर लापता होने का शिक्षिका पर आरोप, पिता की शिकायत पर FIR दर्ज
अयोध्या 23 नवंबर 26*वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अयोध्या धाम से सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ किया।
लखीमपुर खीरी 23 नवंबर 26*लखीमपुर खीरी बुलेटिन