गोरखपुर 23 नवम्बर 26*अवनीश कुमार पांडेय ने संभाली हरपुर बुदहट थाने की कमान*
*अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण होगी प्राथमिकता*
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)*हरपुर बुदहट थाने के नए थानाध्यक्ष के रूप में अवनीश कुमार पांडेय ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
नवनियुक्त थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य करेगी। महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध, अवैध गतिविधियों और अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और आमजन से अपील की कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनविश्वास को मजबूत किया जाएगा।

More Stories
चित्रकूट 23नवम्बर26* पहाड़ी चौराहे पर अतिक्रमण का साम्राज्य! रोजाना जाम से जनता बेहाल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
चमौली 23 नवंबर 26*दिखावे से दूर सादगी की मिसाल बने दो SDM, मंदिर में रचाई शादी
अयोध्या23 नवंबर 26*आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा