November 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चिटकूट 21 नवम्बर 26*करीब तीन वर्षों से मानदेय न मिलने का आरोप, पंचायत सहायक ने अधिकारियों से लगाई गुहार

चिटकूट 21 नवम्बर 26*करीब तीन वर्षों से मानदेय न मिलने का आरोप, पंचायत सहायक ने अधिकारियों से लगाई गुहार

चिटकूट 21 नवम्बर 26*करीब तीन वर्षों से मानदेय न मिलने का आरोप, पंचायत सहायक ने अधिकारियों से लगाई गुहार

चित्रकूट से ब्यूरो प्रमुख पुष्पेन्द्र कुमार यूपीआजतक 

चित्रकूट। जिले के विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत कौहारी में तैनात पंचायत सहायक मनोज कुमार विश्वकर्मा ने करीब तीन वर्षों से मानदेय न मिलने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत राज अधिकारीचित्रकूट से न्याय की गुहार लगाई है । दिए गए प्रार्थना पत्र में पंचायत सहायक ने बताया कि उनकी नियुक्ति अक्टूबर 2023 में ग्राम पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक के पद पर हुई थी। नियुक्ति के बाद से वह शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप पंचायत स्तर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने तथा विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं।आरोप है कि अक्टूबर 2023 से अब तक उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, विकासखंड स्तर के अधिकारियों और जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों से मानदेय भुगतान के लिए अनुरोध किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
पंचायत सहायक का कहना है कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक, मानसिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं।उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारीचित्रकूट से अपनी समस्या को गंभीरता से लेते हुए बकाया मानदेय का भुगतान कराने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।अब देखना होगा कि पंचायत सहायक की इस शिकायत पर विभागीय अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं और उन्हें उनके बकाया मानदेय का भुगतान कब तक हो पाता है।

Taza Khabar