लखीमपुर 20 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर बुलेटिन-
● मितौली – कस्बे के संजीवनी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा, सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप
● निघासन – लौखनिया के पास गन्ना लदे ट्रक से गन्ने की फांदी बाइक सवार दंपति पर गिर गई, हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल, सूचना पर पहुंची शारदानगर पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा, ट्रक कब्जे में लिया
● लखीमपुर – सेठ घाट चौकी क्षेत्र में कथित तौर पर जुआ, गांजा और सट्टे का कारोबार फलने-फूलने की चर्चा, सूत्रों के हवाले से एक सिपाही की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई को लेकर सवाल
● बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल में दो किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और हाथापाई, धक्का-मुक्की के दौरान एक संगठन का कार्यकर्ता मिल बंद कराने के लिए डोंगे में कूदा, दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे पर मिल का एजेंट होने का आरोप लगाया
● नीमगांव – गौहरपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक और ट्रैक्टर में भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोटें, ट्रैक्टर-ट्राली गहरी खाई में पलटी, बाइक ट्राली के नीचे घुसी
वाया- खीरी न्यूज़ अपडेट

More Stories
कौशाम्बी 20 नवम्बर 26*कौशाम्बी के सितारों का सम्मान,खेल प्रतिभाओं को मिला नया हौसला*
अयोध्या20 नवम्बर 26*अयोध्या के हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में इंसानियत और सामाजिक एकजुटता की मिसाल सामने आई।
लखनऊ 20 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें