November 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या20 नवम्बर 26*अयोध्या के हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में इंसानियत और सामाजिक एकजुटता की मिसाल सामने आई।

अयोध्या20 नवम्बर 26*अयोध्या के हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में इंसानियत और सामाजिक एकजुटता की मिसाल सामने आई।

ब्रेकिंग

अयोध्या20 नवम्बर 26*अयोध्या के हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में इंसानियत और सामाजिक एकजुटता की मिसाल सामने आई।

अयोध्या *बेटी की शादी से महज दस दिन पहले सड़क हादसे में पिता अमर बहादुर मिश्र (45) की मौत हो गई।

21 नवंबर को घर से बेटी की डोली उठनी थी, लेकिन शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

हादसे में परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से चार बेटियों और एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया।

अमर बहादुर मिश्र जमालपुर मजरे पिपरी गांव के निवासी थे और ऑटो लेकर कुमारगंज मंडी जा रहे थे।

सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में एनएच-330ए पर बाबा ढाबा के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी।

हादसे में अमर बहादुर की मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

परिवार की आर्थिक स्थिति देखते हुए हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने मदद की पहल की।

ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह, लवलेश मिश्रा, दीपक विश्वकर्मा समेत कई लोगों ने सहयोग किया। वरिष्ठ पत्रकार राजेश तिवारी सहित अन्य लोगों ने भी 21 हजार रुपये की सहायता दी।

क्षेत्रवासियों के सामूहिक प्रयास से कुल 1 लाख 11 हजार रुपये जुटाकर पीड़ित परिवार को दिए गए। दुख की घड़ी में समाज ने परिवार को आर्थिक संबल दिया।

Taza Khabar