November 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया 20 नवम्बर 26*कस्बा थाना परिसर में एसडीपीओ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोबाइल छिनतई का हुआ खुलासा*

पूर्णिया 20 नवम्बर 26*कस्बा थाना परिसर में एसडीपीओ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोबाइल छिनतई का हुआ खुलासा*

पूर्णिया 20 नवम्बर 26*कस्बा थाना परिसर में एसडीपीओ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोबाइल छिनतई का हुआ खुलासा*

*एक अपराधी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पल्सर समेत दो मोबाइल बरामद*

*एसडीपीओ डॉ गौरव कुमार ने दी पूरी जानकारी, फरार की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से

पूर्णियां बिहार, पूर्णिया जिले के कस्बा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 डॉ गौरव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोबाइल छिनतई के मामले का खुलासा किया, उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन पूर्णियाँ के दिशा निर्देश पर अवैध शराब , मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार छापामारी तथा सघन वाहन जाँच किया जा रहा है। इसी क्रम में कस्बा थाना पुलिस को मोबाइल छिनतई के एक बड़े मामले में सफलता मिली है।

*शादी का कार्ड देने जा रहे थे, रास्ते में छीन लिया मोबाइल*

19 नवंबर को आवेदक प्रकाश कुमार उम्र 33 वर्ष पिता स्वर्गीय दिनेश कुमार साह साकिन गोकुलपुर थाना के,नगर जिला पूर्णियाँ के द्वारा एक टंकित आवेदन दिया गया जिसमें उसके द्वारा उल्लेख किया गया कि अपने रिश्तेदार के यहाँ शादी का कार्ड देने के लिए अररिया जाने के क्रम में लीची बगान से 500 मीटर आगे एक लाल एवं काले रंग का बिना नम्बर प्लेट पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आवेदक का मोबाईल छीनकर भाग गया,

आवेदक के द्वारा दिये गये आवेदन पर कस्बा थाना कांड संख्या 497/26 ,
19.11.26 धारा-304(2)/3(5) बी,एन एस, दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

*त्वरित कार्रवाई में पुलिस को मिली सफलता, पल्सर समेत दो मोबाइल बरामद*

त्वरित अनुसंधान के क्रम में वादी का छीना हुआ मोबाईल तथा एक अन्य मोबाईल एवं घटना में उपयोग किये जाने वाले पल्सर मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त मनीष कुमार उर्फ मनीष कुमार गुप्ता उम्र 23 पिता जयप्रकाश गुप्ता साकिन मिलकी मरंगा थाना मरंगा जिला पूर्णियाँ को पकड़ा गया तथा पकड़ाये व्यक्ति मनीष कुमार के साथ उसका दोस्त एक अन्य मोबाईल लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है, विदित हो कि पकड़ाये व्यक्ति मनीष कुमार का इस तरह की घटनाओं में कई अपराधिक इतिहास रहा है,

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि पकड़े गए अपराधी का अपराधिक इतिहास कस्बा थाना कांड सं०-197/24 दिनांक-20.08.24 धारा-304(2)/318(4) बी,एन,एस, है

Taza Khabar