सहारनपुर18 नवम्बर 26*अटैची और जरूरी सामान लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर, पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
#सहारनपुर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर मंगलवार को अटैची और जरूरी सामान लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, शादी के नाम पर धोखा देने और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए। उर्मिला ने डीएम और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से प्रताड़ना झेल रही हैं और उन्हें डर है कि कभी भी किसी मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। इसी वजह से वह अपने कपड़े और जरूरी सामान अटैची में लेकर चल रही हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाई। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और दूसरे पक्ष का जवाब सामने आना बाकी है।

More Stories
चित्रकूट 18 नवम्बर 26*पंचायत चुनाव टालने का फैसला! क्या भाजपा के लिए गांवों में नई चुनौती खड़ी हो सकती है?
लखनऊ 18 नवंबर 26*उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टले! छह महीने तक प्रशासकीय व्यवस्था, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा चुनाव का रास्ता साफ*
पूर्णिया बिहार 18 नवंबर 26 *पूर्णिया में भूमि सर्वेक्षण पर मंत्री की सख्ती, 30 नवंबर तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम