लखनऊ 18 नवम्बर 26* अनुराग शुक्ला पर जानलेवा फायरिंग मामले में 1 महिला सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ *डीसीपी उत्तरी की स्वाट/सर्विलांस एवं थाना अलीगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्र में अनुराग शुक्ला पर जानलेवा फायरिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 महिला अभियुक्ता सहित कुल 05 अभियुक्त गिरफ्तार।*
थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत अनुराग शुक्ला पर जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग।
प्रेम प्रसंग एवं पति को रास्ते से हटाने की साजिश में शामिल 01 महिला सहित कुल 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
अनुराग शुक्ला की हत्या कराने के लिए 06 लाख रुपये में सुपारी तय की गई थी।
*01-संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 28.10.2026 को थाना अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत पुरनिया चौराहे के पास केंद्रीय भवन के गेट के निकट स्थित मातुल्य फास्ट फूड दुकान के बगल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी श्री अनुराग शुक्ला पुत्र श्री सुगदेव शुक्ला निवासी विष्णुविहार कॉलोनी, दाउदनगर, ASR पेट्रोल पम्प, थाना मड़ियांव, लखनऊ को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी गई, जिससे उनके दाहिने हाथ की बाजू में गोली लगने से वह घायल हो गए। उक्त घटना के संबंध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0-210/2026 धारा 109 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु डीसीपी उत्तरी की स्वाट/सर्विलांस टीम एवं थाना अलीगंज पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन, मोबाइल सर्विलांस तथा अन्य तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन एवं विश्लेषण करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
*2. घटना के अनावरण एवं पुलिस कार्यवाही का विवरणः*
पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के संकलन तथा गहन छानबीन के दौरान प्रकाश में आया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर नियुक्त नितिन राणा का वर्ष 2022 से आशी मिश्रा निवासी फैजुल्लागंज, लखनऊ के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की मुलाकात निरालानगर स्थित मां पब्लिक लाइब्रेरी में हुई थी। वर्ष 2025 में आशी मिश्रा का विवाह अनुराग शुक्ला से हो गया, लेकिन विवाह के बाद भी आशी मिश्रा एवं नितिन राणा के मध्य बातचीत एवं संपर्क बना रहा। नितिन राणा द्वारा आशी मिश्रा को अपने नाम से एक सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया गया था, जिसके माध्यम से दोनों आपस में संपर्क में रहते थे।
जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अनुराग शुक्ला को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से आशी मिश्रा एवं नितिन राणा द्वारा हत्या की साजिश रची गई तथा इसके लिए 06 लाख रुपये में सुपारी तय की गई। नितिन राणा द्वारा अपने परिचित मयंक वशिष्ठ उर्फ लाला, शुभम शर्मा एवं अन्य सहयोगियों से संपर्क कर इस साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई गई।
योजनानुसार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 26.10.2026 को लखनऊ आकर अनुराग शुक्ला की गतिविधियों एवं आने-जाने के स्थानों की रेकी की गई। इसके बाद दिनांक 28.10.2026 को रात्रि लगभग 10:30 बजे पुरनिया चौराहे के पास केंद्रीय भवन के गेट के निकट अनुराग शुक्ला पर जान से मारने की नीयत से मयंक वशिष्ट व मनोज राजपूत द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें उनके दाहिने हाथ की बाजू में गोली लगी। घटना के बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गए ।
पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान करते हुए उनकी तलाश की गई। इसी क्रम में थाना अलीगंज पुलिस एवं डीसीपी उत्तरी की स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में जनपद मेरठ के थाना ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्रान्तर्गत मलियाना फाटक (निकट सिटी स्टेशन, मेरठ) के पास दबिश देकर घटना में शामिल 04 अभियुक्तों (1) मयंक वशिष्ठ, (2) शुभम शर्मा, (3) शिवम राजपूत एवं (4) आरक्षी नितिन राणा को गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त घटना के षड्यंत्र में शामिल मुख्य अभियुक्ता आशी मिश्रा पत्नी अनुराग शुक्ला को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार घटना में संलिप्त कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त मनोज राजपूत की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
*3. पूछताछ विवरणः-*
पूछताछ में मुख्य षड्यंत्रकारी आरक्षी नितिन राणा ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर नियुक्त है तथा वर्तमान में रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ में तैनात है। वर्ष 2022 में कपूरथला स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उसकी मुलाकात आशी मिश्रा से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए ।
आशी मिश्रा द्वारा बताया गया कि शादी के उपरान्त उसने अपने पति का फोन चेक किया तो उसके पति द्वारा अन्य महिलाओं से बात-चीत हो रही थी । इसके बात आशी मिश्रा ने नितिन राणा से बताया कि मेरे पति मुझे धोखा दे रहे है अन्य महिलाओं से बातचीत करते है । इसके बाद नितिन राणा एवं आशी मिश्रा द्वारा अनुराग शुक्ला को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई ।
इस योजना को अंजाम देने के लिए नितिन राणा ने अपने परिचित शुभम शर्मा एवं अन्य सहयोगियों से संपर्क किया तथा अनुराग शुक्ला की हत्या के लिए कुल 06 लाख रुपये की सुपारी तय की गई। तय रकम में से कुछ अग्रिम धनराशि नितिन राणा द्वारा मयंक के भाई शिवम को दी गई थी ।
योजनानुसार अभियुक्त मयंक वशिष्ठ एवं अन्य सहयोगियों द्वारा लखनऊ आकर अनुराग शुक्ला की रेकी की गई तथा दिनांक 28.10.2026 को उनकी हत्या करने के इरादे से फायरिंग की गई । घटना के बाद घटना पुनः कारित करने की योजना बनाने के लिए नितिन राणा द्वारा अभियुक्तों को मेरठ बुलाया गया था, जहां पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ।
अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त तमंचे को रास्ते में कहीं फेंक देना बताया गया है। पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की भूमिका एवं फरार अभियुक्तों के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*04-अनावरित अभियोग का विवरण-*
01-मु0अ0सं0-210/2026 धारा 109/61(2) बीएनएस थाना अलीगंज लखनऊ
*05-अभियुक्त मयंक वशिष्ठ का आपराधिक इतिहास का विवरण*
1. मु0अ0सं0-632/2024 धारा 303(2) BNS थाना: बड़ौत, जिला बागपत
2. मु0अ0सं0-18/2023 धारा 323, 336, 452, 504, 506 IPC थाना: बड़ौत, जिला बागपत
3. मु0अ0सं0-768/2024 धारा 303(2) BNS थाना: बड़ौत, जिला बागपत
4. मु0अ0सं0-833/2024 धारा 303(2) BNS थाना: बड़ौत, जिला बागपत
5. मु0अ0सं0-15/2025 धारा 109 /3(5) BNS व 25/27/3 आयुध अधिनियम थाना बड़ौत, जिला बागपत
6. मु0अ0सं0-17/2025 धारा 303(2)/317(2)/61 BNS थाना: बड़ौत, जिला बागपत
*06-अभियुक्त शुभम शर्मा का आपराधिक इतिहास का विवरण*
01. मु0अ0सं0-632/2024 धारा 303(2) BNS थाना बड़ौत जिला बागपत
02. मु0अ0सं0-015/2025 धारा 109 /3(5) BNS व 25/27/3 आयुध अधिनियम थाना बड़ौत, जिला बागपत
*07.गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-*
1. मयंक वशिष्ठ पुत्र दीपक वशिष्ठ निवासी ग्राम बड़ौत निकट बेनौली अड्डा थाना बड़ौत जनपद बागपत, उम्र करीब 19 वर्ष।
2. शुभम शर्मा पुत्र आशुतोष शर्मा निवासी ग्राम बड़ौत निकट ठाकुरद्वारा थाना बड़ौत जनपद बागपत, उम्र करीब 19 वर्ष।
3. शिवम राजपूत पुत्र सुरेश पाल निवासी न्यू रामनगर बड़ौत थाना बड़ौत जनपद बागपत, उम्र करीब 18 वर्ष।
4. नितिन राणा पुत्र महेशपाल राणा निवासी ग्राम व पोस्ट दोहा थाना दोघट जनपद बागपत, उम्र करीब 32 वर्ष (व्यवसाय- आरक्षी, उ.प्र. पुलिस, नियुक्त रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ)।
5. अभियुक्ता आशी मिश्रा पत्नी अनुराग शुक्ला निवासी विष्णुविहार कालोनी दाउदनगर पेट्रोल पंप थाना मड़ियांव लखनऊ
*6. बरामदगी का विवरण :-*
(कुल बरामदगी: 04 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं कुल 1,360 रुपये नकद)
*9. गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
स्वाट/सर्विलांस टीम डीसीपी उत्तरी थाना अलीगंज पुलिस टीम
स्वॉट/सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 दीपक कुमार थाना प्रभारी श्री ध्रुव कुमार
हे0का0 नदीम उ0नि0 शुभम तिवारी
हे0का0 अवधेश गिरी उ0नि0 अभय प्रताप सिंह
हे0का0 संतोष कुमार उ0नि0 पुष्पेन्द्र चौधरी
हे0का0 अमित कुमार गौतम उ0नि0 जितेन्द्र कुमार
का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह उ0नि0 नितेन्द्र कुमार
का0 विशेष दुहूण का0 3379 रोहित चौधरी
का0 अमन शुक्ला का0 रजत यादव
का0 कौशलेन्द्र
म0का0 प्रीति
म0का0 दुर्गेश
*नोट-घटना का सफल अनवारण करते हुये गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस उपायुक्त, उत्तरी द्वारा 25,000/-रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।*

More Stories
नई दिल्ली 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
लखीमपुर खीरी 18 नवम्बर 26*खंभारखेड़ा चीनी मिल में किसानों का प्रदर्शन
नई दिल्ली 18 नवंबर 26*🅰️आज़म खां की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED