November 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे...*

नई दिल्ली 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*

नई दिल्ली 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*

👇
*===============================*

*1* पीएम मोदी मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचे, सिर्फ कैबिनेट मंत्रियों को बुलाया, राज्य मंत्री शामिल नहीं होंगे; परिसीमन बिल पर चर्चा हो सकती है

*2* CRPF पोस्ट पर हमला करने वाला लश्कर आतंकी मारा गया, कुलगाम की मस्जिद में छिपा था, वीडियो कॉल पर सरेंडर का ऑफर ठुकराया था

*3* जम्मू-कश्मीर: ‘लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर’, अमित शाह ने जवानों को दी बधाई; बोले- बेहतर तालमेल का परिणाम

*4* ‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा।

*5* ‘राहुल गांधी आदतन अपराधी’ अमेरिका में कांग्रेस नेता के दावों पर भड़की बीजेपी, कहा- वो भारत के मीर जाफर

*6* CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में वकील को अवमानना नोटिस, 20 जनवरी तक जवाब मांगा; वकील ने कहा था- आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं

*7* भारतीय वायुसेना ने रचा कीर्तिमान, एक साथ सभी 23 हेलीकॉप्टरों को आसमान में उड़ाया; दुनिया को दिखाया पराक्रम

*8* आर्मी के सीनियर ऑफिसर्स की ड्रेस फिर बदलेगी, 1 दिसंबर से गोरखा हैट, मैरून-ब्लैक बेरेट और रेजिमेंटल पहचान फिर लौटेगी

*9* 1 लाख की फोर्स को मेरा पता ढूंढने में एक महीना लगा; CJP के सौरभ दास का दिल्ली पुलिस पर निशाना

*10* संसद के विशेष सत्र की आहट? कांग्रेस ने सांसदों को भेजा अलर्ट, ‘दिल्ली आने को तैयार रहें’

*11* सोनिया गांधी की किताब शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़ी, वीर सावरकर के अपमान का लगाया आरोप

*12* मध्य प्रदेश में अब तीन बच्चे होने पर भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला

*13* ‘आजम को जमानत पर रहने दें, आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, सुप्रीम कोर्ट की ED को फटकार; रिहाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई की मांग की थी

*14* ट्रम्प को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे जिनपिंग, पहली बार विदेशी नेता के स्वागत में प्रोटोकॉल तोड़ा; पुतिन के साथ दोनों नेताओं की कल मीटिंग

*15* भारत वेलिंगटन में 58 साल से टेस्ट नहीं जीता, न्यूजीलैंड से रात 3.30 बजे से मैच, बुमराह की एक साल बाद वापसी

*16* चक्रवात अकवान ताकतवर हुआ, रफ्तार 110kmph, दो दिन बाद आंध्र प्रदेश से टकराएगा; तेलंगाना-ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, 8 राज्यों में असर

*17* सोना 11 महीने में सबसे सस्ता,₹1.32 लाख से नीचे आया, आज ₹2,696 सस्ता; चांदी भी आज ₹4,665 रुपए घटकर ₹1.65 लाख पर आई

*18* सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 82,000 पर बंद, मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली; क्रिस्टल क्रॉप का IPO आज से खुला, सोना चांदी में भी 3% से 2% की गिरावट

*19* देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सर्वर 19 नवंबर को डाउन रहने वाला है,इसकी जानकारी खुद बैंक की तरफ़ से दी गई है, बैंक की तरफ़ से बताया गया है कि मेंटेनेंस की वजह से 19 नवंबर को SBI के जरिए होने वाली यूटीआई सर्विसेज करीब 45 मिनट के लिए बंद रहने वाली हैं
*===============================*

Taza Khabar