ब्रेकिंग न्यूज़ |
लखनऊ 16 नवंबर 26*मरीज को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटता रहा परिवार, ट्रामा सेंटर में भी नहीं मिला भर्ती
लखनऊ। करीब 70 वर्षीय महिला मरीज रशीदा बानो की हालत को लेकर परिजन परेशान हैं। परिजनों के मुताबिक, पहले महिला मरीज को बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद लारी अस्पताल ले जाया गया, वहां से भी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
आरोप है कि इस समय महिला मरीज अपने परिजनों के साथ ट्रामा सेंटर में मौजूद हैं, लेकिन उन्हें भर्ती करने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है। आखिर गंभीर हालत में मरीज को लेकर परिवार कहां जाए?
स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन से अपील है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर महिला मरीज को उचित इलाज और भर्ती की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
परिजन संपर्क: 8090512558

More Stories
नोयडा 16 नवंबर 26*सेंट्रल नोएडा पुलिस में बड़ा एक्शन, SOG प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
अयोध्या 16 नवंबर 26**दो आरोपी महीनों से फरार, खाक छान रही पुलिस*
फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित एफिल टावर के समीप सीन नदी पर भरतवंशियों ने संस्कार व संस्कृति की ज्योति जलाई।