November 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बलिया 15 नवंबर 26**बलिया के नगरा में छठ पर्व पर एक ही गांव के चार दोस्तों की मौत, दो कारों की रेस के दौरान कार पेड़ से टकराई*

बलिया 15 नवंबर 26**बलिया के नगरा में छठ पर्व पर एक ही गांव के चार दोस्तों की मौत, दो कारों की रेस के दौरान कार पेड़ से टकराई*

बलिया 15 नवंबर 26**बलिया के नगरा में छठ पर्व पर एक ही गांव के चार दोस्तों की मौत, दो कारों की रेस के दौरान कार पेड़ से टकराई*
बलिया *
छठ पर्व की खुशियों के बीच नगरा थाना क्षेत्र के गौवापार गांव में शोक की लहर छा गई है। शनिवार देर रात नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुआडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार फॉक्सवैगन वर्टस कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक ही गांव के चार युवा दोस्तों की मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ पुलिस के अनुसार, गौवापार गांव के अभिषेक पटेल, कुणाल पासवान, गोलू ठाकुर और धनंजय पटेल शनिवार शाम नगरा बाजार गए थे। रात करीब 9:30 बजे वे कार से घर लौट रहे थे, तभी निछुआडीह मोड़ के पास उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। आरंभिक सूचना में दो कारों के बीच आगे निकलने की होड़ की बात कही गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पेड़ से टकराने के बाद करीब पांच बार पलटते हुए सड़क से लगभग 20 मीटर दूर गड्ढे में जा गिरी। चारों दोस्तों की मौत हादसे के बाद आसपास के लोगों ने चारों युवकों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। अभिषेक और कुणाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गोलू और धनंजय को बेहतर इलाज के लिए मऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में गोलू ठाकुर (21), कुणाल पासवान (24) और धनंजय पटेल (लगभग 26) गौवापार गांव के रहने वाले हैं, जबकि अभिषेक पटेल (27) बलिया के जमुआवा गांव का निवासी बताया गया है। गांव में मातम एक साथ चार अर्थियां उठने से गौवापार गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि छठ पर्व की तैयारियों के बीच पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के सटीक कारण और दो कारों के बीच रेस की आशंका की पुष्टि के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।