लखनऊ 15 नवम्बर 26*सीएम योगी के भव्य कार्यक्रम के दिन ही लखनऊ नगर निगम ने कराई किरकिरी*
लखनऊ **बुद्धेश्वर का ‘हाईटेक’ कॉम्पैक्टर स्टेशन बना शोपीस, बाहर लगा कूड़े का अंबार!*
लखनऊ। पारा । एक तरफ आज (15 नवंबर) राजधानी लखनऊ के बसंत कुंज स्थित ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथों 50 हजार छात्रों को टैबलेट वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित है,
तो दूसरी तरफ लखनऊ नगर निगम के अधिकारी शहर की सफाई व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं।
सीएम के कार्यक्रम वाले दिन भी नगर निगम की लापरवाही का आलम यह है कि जोन-6 के बुद्धेश्वर विहार स्थित ‘पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन’ (PCTS) सुबह से ठप पड़ा है।
सुबह 6:00 बजे से बिजली का एक फेज न आने के कारण स्टेशन की दोनों कॉम्पैक्टर मशीनें बंद पड़ी हैं।
घंटों बीत जाने के बाद भी न तो नगर निगम के अधिकारियों को इसकी सुध है और न ही कार्यदायी संस्था (LSA) को।
*सड़कों पर फैला कूड़ा*
मशीनें बंद होने से पूरे क्षेत्र से कचरा ला रही गाड़ियाँ और ठेले बाहर कतार लगाकर खड़े हैं, और स्टेशन के गेट पर ही खुले में कूड़े का ढेर लगा दिया गया है।
*सुपरवाइजर के सिर्फ कोरे आश्वासन*
मौके पर मौजूद कर्मचारियों के अनुसार सुबह से सुपरवाइजर ‘सुमित’ को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन ‘फरीदीपुर ब्रांच से किसी को भेज रहे हैं’ का रटा-रटाया जवाब देकर पल्ला झाड़ा जा रहा है।
सवाल यह उठता है कि जब मुख्यमंत्री जी के शहर में मौजूद रहने और इतने बड़े आयोजन के दिन नगर निगम की यह बदहाल व्यवस्था है,
तो आम दिनों में राजधानी की सफाई का क्या हाल होता होगा?
अधिकारियों की यह कुंभकर्णी नींद और सुस्ती सीधे तौर पर सरकार की छवि को धूमिल कर रही है।
More Stories
कानपुर नगर 15 नवम्बर 26*ईपीएफओ में भ्रष्टाचार की दुकान धड़ल्ले से जारी!
नई दिल्ली 14 नवम्बर 26*द्वारका के सेक्टर-22 में आस्था और सेवा का अनूठा संगम: छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कौशाम्बी 14 नवम्बर 26*थाना समाधान दिवस पर एसपी कौशाम्बी ने की जनसुनवाई,