बांदा 14 नवम्बर26*ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से शिकायत*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा**तहसील नरैनी के ग्राम मूडी निवासी हरिहर प्रसाद पुत्र स्व. कमल प्रसाद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है।
प्रार्थी के अनुसार गांव में गाटा संख्या 390 रकबा 4/2 बीघा ग्राम समाज की भूमि है। जिसमें से लगभग 3/2 बीघा भूमि पर भूमिधरी, पट्टे और पानी की टंकी बन गई है। शेष बची 1 बीघा ग्राम सभा की जमीन पर ग्राम प्रधान सुभाष प्रसाद पाण्डेय एवं भरत पाण्डेय पुत्र चन्द्रमा प्रसाद पाण्डेय संयुक्त रूप से दबंगई के बल पर मकान निर्माण करा रहे हैं।
प्रार्थी ने बताया कि इस संबंध में उपजिलाधिकारी नरैनी एवं जिलाधिकारी बांदा को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और निर्माण कार्य लगातार जारी है।
पीड़ित ने अवैध निर्माण को तत्काल रोके जाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
More Stories
बांदा13 नवंबर 26*दलित महिला ने दबंग पर लगाया जातिसूचक गाली व मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत*
बांदा 14नंबर 26*बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तारी न होने पर पिता सहित परिवार ने डीएम-एसपी से लगाई गुहार*
नई दिल्ली 14 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*